एक्सप्लोरर

UP MLC Elections Results 2022: विधान परिषद चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP MLC Elections Results: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.

Uttar Pradesh MLC Elections: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. उन्होंने ट्वीट कर योगी सरकार को बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों में सभी विजयी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई. यह जीत एक बार फिर भाजपा के विकास मॉडल पर जनता-जनार्दन के विश्वास की अभिव्यक्ति है. योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के साथ ही पार्टी संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं.'

बता दें कि विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नौ सीटों पर बीजेपी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. बाकी 27 सीटों के लिए पिछले शनिवार को मतदान हुआ था. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार भारी बहुमत से जीती बीजेपी का अब विधान परिषद में भी बहुमत होना तय हो गया है. बीजेपी बस्ती, बाराबंकी, बलिया, फैजाबाद-अम्बेडकर नगर, गोंडा और सीतापुर की सीटें जीत चुकी है. 

वाराणसी में बीजेपी को मिली करारी हार

बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में करारा झटका लगा है जहां निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने जीत हासिल कर ली. यहां बीजेपी तीसरे स्थान पर रही. वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी सीट से पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने 4234 मत पाकर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने अपने निकटतक प्रतिद्वंद्वी सपा के उमेश यादव को 3889 मतों से हराया. बीजेपी प्रत्याशी सुदामा पटेल 170 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा 127 मतपत्र निरस्त हुए हैं.

ये भी पढ़ें :-

UP Politics: अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना कहा- यूपी में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है

UP MLC Election Result: देवरिया-कुशीनगर सीट से सपा प्रत्याशी डॉक्टर कफील खान हारे, बीजेपी के रतनपाल सिंह को मिली जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget