एक्सप्लोरर

Hardoi News: पंचायत करने गए प्रधान पर दबंगों ने किया हमला, 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Hardoi News: हरदोई के बावन थाना इलाके में पंचायत करने गए प्रधान के ऊपर कोटेदार के पक्ष ने हमला कर दिया. दबंगों की पिटाई से प्रधान घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Hardoi News: हरदोई के बावन थाना इलाके में पंचायत करने गए प्रधान के ऊपर कोटेदार के पक्ष ने हमला कर दिया. दबंगों की पिटाई से प्रधान घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से परिजन उसे एसपी के पास ले गए. इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और फिर दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले. मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल करने वाले 10 लोगों को हिरासत में लिया. इनके पास गाड़ी भी बरामद हुई है, जिसमें लाठी डंडा व असलहा बरामद होने की बात सामने आई है. पुलिस पूरे मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की बात कह रही है.

हरदोई जिले की कोतवाली लोनार इलाके के नसयोली डामर गांव के ग्राम प्रधान बृजपाल सिंह को घायल अवस्था में स्ट्रेचर से एसपी ऑफिस लेकर पहुंचे यह लोग दबंगों की मारपीट और पुलिसिया उत्पीड़न से आहत हैं.बताया जा रहा है कि बृजपाल सिंह और कोटेदार मिथिलेश सिंह के बीच चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है.बृजपाल सिंह आज सुबह गांव में एक पंचायत में गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे.आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कोटेदार मिथिलेश सिंह ने अपने बेटे ज्ञानेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह और भाई मदनपाल सिंह के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उन्हें जमकर मारा पीटा और बुरी हालत में छोड़कर भाग निकले.परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और ग्राम प्रधान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.परिजनों के मुताबिक, हलका इंचार्ज जितेंद्र सिंह तोमर आरोपियों के रिश्तेदार हैं, वह अक्सर उनके लोगों को प्रताड़ित करते रहते हैं. सब इंस्पेक्टर की शह पर ही ग्राम प्रधान की पिटाई की गई.

दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर किया बवाल 

इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग फिर जिला अस्पताल पहुंच गए और वहां पर जमकर बवाल किया. यहां एक्सरे कक्ष के बाहर मारपीट कर ईंट पत्थर चलाए जिससे जिला अस्पताल में अफरा तफरी मच गई. जिला अस्पताल में हो रहे बवाल की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बवालियों को खदेड़ा.पुलिस ने यहां से 10 लोगों को हिरासत में लिया है जो बवाल कर रहे थे.बताया जाता है कि इनके पास से एक गाड़ी बरामद हुई है जिसमें लाठी-डंडे के साथ असलहे भी मिले हैं.इस पूरे मामले में सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि सभी लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कठोर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि सभी प्रकरण की जांच की जा रही है जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: कृष्णा पेटल के अपना दल का समाजवादी पार्टी से हुआ समझौता, सीट बंटवारे की घोषणा बाद में

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम कानपुर में दिखा, बच्चों के साथ खिंचवाई फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
यूपी में 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, सीएम बोले- हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े
यूपी में 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, सीएम बोले- हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े
UP News: 'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget