एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कृष्णा पेटल के अपना दल का समाजवादी पार्टी से हुआ समझौता, सीट बंटवारे की घोषणा बाद में

UP Election 2022: सपा से गठबंधन की घोषणा करते हुए कृष्णा पटेल ने कहा, ''हम समान विचारधारा के लोगों के साथ गठबंधन कर रहे हैं. जल्द ही हम संयुक्त मंच पर दिखाई देंगे. सीटों बंटवारे पर अभी चर्चा नहीं हुई.

अपना दल (कमेरावादी) ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है. इसकी घोषणा पार्टी की प्रमुख कृष्णा पटेल ने की. उन्होंने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका सपा से गठबंधन हो गया है. वहीं अनकी बेटी अनुप्रिया के नेतृत्व वाले अपना दल (सोनेलाल) का बीजेपी के साथ गठबंधन है. 

दोनों दलों ने सीट बंटवारे पर चर्चा नहीं की है

कृष्णा पटेल ने बुधवार को लखनऊ में कहा, ''हमने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और हमारा गठबंधन हो गया है. हम समान विचारधाराओं के लोगों के साथ गठबंधन कर रहे हैं. बहुत जल्द हम संयुक्त मंच पर दिखाई देंगे. सीटों को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है.''

UP Election 2022: विनय कुशवाहा के सम्पूर्ण क्रांति दल का अपना दल कृष्णा गुट में हुआ विलय, लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

कृष्णा पटेल की बेटी अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाले धड़े का बीजेपी के साथ गठबंधन है. अपना दल (एस) ने 2017 के चुनाव में 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं.

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा के गठबंधन सहयोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है. सपा ने इससे पहले ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और महान दल के साथ गठबंधन किया है. इनके अलावा समाजवादी पार्टी की जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है. अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने मंगलवार को लखनऊ में मुलाकात की थी. 

वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी बुधवार को लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की. उनकी इस मुलाकात को भी सपा से आप के चुनाव पूर्व गठबंधन की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह ने अखिलेश यादव को 25 सीटों की एक सूची सौंपी है. इन सीटों पर आप चुनाव लड़ना चाह रही है. इनमें दिल्ली से सटी सीटें अधिक हैं. 

UP Election: यूपी चुनाव में अपना दल की सियासी चाल, कानपुर में बीजेपी की हारी हुई 3 में से एक सीट मांगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget