एक्सप्लोरर

CAA Rules: ' CAA पर कन्फ्यूज हो गया है विपक्ष', आचार्य प्रमोद कृष्णम भड़के.. जमकर सुनाई खरी खोटी

CAA Rules Notification: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएए को लेकर कांग्रेस और ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर कन्फ्यूज है.

Citizenship Amendment Act: देश में सीएए लागू होने के बाद सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्षी दल लगातार इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं, जिसे लेकर अब श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पलटवार किया है और कहा कि विपक्षी दलों का दिमाग सठिया गया है. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पर हमला करते हुए पूछा कि आख़िर इस कानून में बुराई क्या है. इस कानून को लेकर सारा विपक्ष कन्फ्यूज हो गया है. वो ये तक नहीं बता पा रहा कि सीएए कानून में क्या गड़बड़ है. 

विपक्षी दलों को दिया करारा जवाब
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी तो खुद ही सांप्रदायिक हो गई हैं. अगर वो सच्ची सेक्युलर हैं तो वो ये बताएं कि आखिर सीएए कानून में क्या बुराई है? इस मुद्दे पर सारा ही विपक्ष कन्फ्यूज हो गया है. सारा विपक्ष सठिया गया है वो ये बता नहीं पा रहा है कि इसमें क्या गड़बड़ है और राहुल गांधी की तरह बातें कर रहे हैं. 

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात
आचार्य कृष्णम ने कहा कि ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य ही है कि सारा विपक्ष अब राहुल गांधी की तरह बातें कर रहा है. आप खुद ही इस बात को कह रहे हो कि इससे भारत में रहने वाले किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं होगा फिर कानून का विरोध ही क्यों कर रहे हो. या तो इस बात जस्टिफाई करिए. 

यूपी में स्वामी प्रसाद मौर्य से कांग्रेस की नजदीकियों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, वो जहां भी जाएंगे उस पार्टी का सत्यानाश सुनिश्चित है. उन्होंने पहले सपा का बेड़ा गर्क कर दिया और कांग्रेस में जाते हैं तो उनका भी सत्यानाश कर देंगे. उन पर शनि की साढ़े साती है वो खुद ही साक्षात शनि का रूप हैं. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. कांग्रेस पार्टी में रहते हुए भी वो कई बार पार्टी लाइन से अलग होकर बात करते दिखे, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. पार्टी के निष्कासन के बाद वो लगातार राहुल गांधी पर तीखे हमले कर रहे हैं. इन दिनों उनकी नज़दीकियां भी बीजेपी के साथ देखी जा रही है. 

UP Politics: सपा, BSP और कांग्रेस के लिए लोग को खराब नहीं करना चाहिए अपना वोट- सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget