एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा, BSP और कांग्रेस के लिए लोग को खराब नहीं करना चाहिए अपना वोट- सीएम योगी

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को उन्नाव, फर्रुखाबाद और बरेली के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने 288 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उन्नाव पहुंचे थे, जहां उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला और कहा कि यदि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गरीबों के लिए कुछ नहीं कर सकती हैं तो लोगों को इनके लिए अपना वोट खराब नहीं करना चाहिए.

उन्नाव के काली मिट्टी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में 241.26 करोड़ रुपये की 103 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ आपका आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो अयोध्या में रामलला का मंदिर बना. कांग्रेस और सपा (के लोग) रामलला का मंदिर नहीं बना पाते.

सीएम ने कहा, जब वे गरीब को राशन, मकान, स्वास्थ्य सुविधा नहीं उपलब्ध करा सकते हैं और राम मंदिर का निर्माण कर आस्था को सम्मान नहीं दे सकते हैं तो आप अपना वोट खराब कर उन्हें बोझ के रूप में क्यों स्वीकार करते हैं. सीएम योगी ने इस दौरान सातन पासी के किले के पुनरुद्धार की बात भी कही.

 इसके बाद वो फर्रुखाबाद पहुंचे जहां क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब गलत लोग सत्ता में आते हैं तो रामभक्तों पर गोलियां चलवाते हैं, मगर जब अच्छी और संवेदनशील सरकार आती है तो रामभक्तों को सिर माथे पर बिठाया जाता है.

288 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर 288 करोड़ रुपये की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और स्वामी विवेकानंद योजना के तहतत छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ‘डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर’, ‘एग्री स्टेक योजना’ के अंतर्गत किसानों को 10 मिनट में ऋण की सुविधा प्रदान करने के प्रायोगिक परियोजना की भी शुरुआत की.

मुख्यमंत्री ने बताया कि फर्रुखाबाद जनपद ‘एग्री स्टेक’ योजना के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 10 मिनट के अंदर ऋण की सुविधा से जुड़ने वाला देश का पहला जिला बना है. इसके लिए उन्होंने अन्नदाता किसानों को हृदय से धन्यवाद और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया.

नाथ नगरी कारिडोर
इस बीच, बरेली में मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ‘नाथ नगरी कारिडोर’ की परिकल्पना साकार हो रही है. बरेली स्मार्ट सिटी के तहत कुतुबखाना पर महादेव उपरिगामी सेतु बनकर तैयार हो गया है. पहले बरेली अपने झुमकों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब फ्लाईओवर और आईटी पार्क के लिए इसे जाना जाएगा.

सीएम ने कहा, “बरेली में 634 उद्यमियों ने सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। वे 44,649 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. मुख्यमंत्री ने बरेली में 328.43 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं जिनमें 111 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महादेव सेतु शामिल है.

मुख्यमंत्री ने विकसित भारत का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘ हर नागरिक के लिए प्रधानमंत्री ने पंच प्रण की बात की. कर्तव्यों का निर्वहन तभी हो पाएगा, जब व्यक्ति संविधान पर विश्वास करेगा, जब उसके लिए देश सर्वोपरि हो. हम सभी का लक्ष्य देश प्रथम होना चाहिए.’’

नई बुलंदियों को छूता देश- सीएम योगी
उन्होंने कहा कि भारत का पहले दुनिया में सम्मान नहीं था, लोग टिप्पणी करते थे, लेकिन 10 वर्ष में भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नित नई बुलंदियों को छूता दिख रहा है. भारत आज नेतृत्वकर्ता के रूप में दिखाई दे रहा है. अमृत काल का द्वितीय वर्ष प्रारंभ होने वाला है. मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाकर विकसित भारत का शंखनाद करना है.

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ उन्नाव साहित्यकारों, क्रांतिकारियों की भूमि है. अमर शहीद चंद्रशेखऱ आजाद ने इसी धरती से देश की आजादी का बिगुल फूंका था. यह प्रताप नारायण मिश्र, महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला', गया प्रसाद शुक्ल, आचार्य नंददुलारे वाजपेयी, शिवमंगल सिंह सुमन, भगवती शरण वर्मा, डॉ. रामविलास शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की पावन धरती है. क्रांति और राष्ट्र से लेकर साहित्य की उपासना यहां की उर्वरता को प्रदर्शित करता है. 

इस अवसर पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, आशुतोष शुक्ल, अनिल सिंह, बंबा लाल दिवाकर, ब्रजेश रावत, श्रीकांत कटियार, भाजपा की जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार आदि मौजूद रहे. 

Ram Mandir: अयोध्या में रामलला को मिले दो अनुपम उपहार, ओडिशा और तमिलनाडु से आई खास भेंट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget