एक्सप्लोरर

एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के भाई-भाभी के हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, लूट के इरादे से की गई थी हत्या

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने पूर्व सीएम कमलनाथ के भाई व भाभी के हत्यारे को दबोच लिया. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा बीटा-2 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये. दोनों बदमाश मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की हत्या में वांछित चल रहे थे. दोनों पर 25-25 हजार का इनाम था. बदमाशों के पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, लूटी गई नगदी ज्वैलरी और बाइक बरामद की गई है. बता दें कि, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 2 में एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की हत्याकांड को अंजाम दिया था. दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है. लूटपाट की नीयत से बुजुर्ग दम्पति की हत्या की थी. ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गोल चक्कर के मुठभेड़ हुई.

चेकिंग के दौरान पकड़े गये अपराधी

राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. हाई प्रोफाइल डबल मर्डर के मुख्य आरोपी सहित दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. जहां पर 25 - 25 हजार के दो इनामी बदमाशों से बीटा 2 पुलिस की मुठभेड़ हो गई. दोनों शातिर बदमाश एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे. पांच दिन पहले अल्फा टू में एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की हत्या के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए थे. पुलिस को सूचना मिली कि शातिर बदमाश ग्रेटर नोएडा में डाडा गोल चक्कर के पास घूम रहे हैं. उसी दौरान पुलिस ने सघन चेकिंग शुरू कर दिया. शातिर बदमाश पुलिस को देखकर अलग दिशा में भागने लगे. बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, दोनों बदमाशों को पैर में गोली लग गई और उन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है.

अपराधियों का इतिहास खंगाला जा रहा है

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी डबल मर्डर हत्याकांड के हैं. जिन्होंने 5 तारीख को दंपत्ति की घर के अंदर लूटपाट के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया था. जिनकी पहचान रोहित और सुभाष के रूप में हुई है. इनके पास से लूट के विदेशी करेंसी, मोबाइल, आभूषण व बाइक बरामद की गई है. इन दोनों की आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

UP: बुजुर्ग किसान पर घात लगाकर हमला, तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतारा

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget