एक्सप्लोरर

Prayagraj Murder Case: 'बीजेपी को शर्म आनी चाहिए...', उमेश पाल हत्याकांड को लेकर बोले AAP सांसद संजय सिंह

UP News: आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि उमेश पाल शूटआउट केस में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. यह कार्रवाई खानापूर्ति के लिए नहीं होनी चाहिए.

Prayagraj Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज (Prayagraj) में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी की कानून व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला है. उमेश पाल हत्याकांड की साजिश गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती जेल में बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद द्वारा रचे जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि गुजरात और यूपी दोनों प्रदेशों में बीजेपी की ही सरकारें हैं. इसलिए इसका जवाब बीजेपी के नेताओं ही देना चाहिए. 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को शर्म आनी चाहिए कि पीएम मोदी के राज्य में अतीक अहमद जेल में बैठकर हत्या करवा रहे हैं. आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि उमेश पाल शूटआउट केस में जो भी दोषी हैं. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. यह कार्रवाई खानापूर्ति के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि निष्पक्ष रुप से कार्रवाई होनी चाहिए.

संजय सिंह ने आगे कहा कि अगर नीचे के लोगों को मार दिया जाए और ऊपर के लोगों को छोड़ दिया जाएगा तो सरकार की मंशा पर भी सवाल उठेंगे. संजय सिंह ने कानून और विधि सम्मत सख्त से सख्त कार्रवाई की यूपी सरकार से मांग की है और यह भी कहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ वाहवाही लूटने और ड्रामा दिखाने के लिए नहीं होनी चाहिए.

'हर जिले में बच्चियों के साथ हो रही रेप की घटनाएं'

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि यूपी सरकार कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने के दावे करती है लेकिन हर जिले में बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं. हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. यूपी में अपराध चरम पर है और ऐसे वीडियो आते हैं कि कोई आईपीएस अधिकारी या दारोगा महिला को मारता है. पुलिस के बड़े अधिकारी वीडियो कॉल कर रिश्वत मांग रहे हैं ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं. खास तौर पर उन्होंने सपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल शूटआउट कांड को लेकर प्रयागराज पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी को बड़ी राहत, योगी सरकार जल्द लेगी धोखाधड़ी का केस वापस 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget