एक्सप्लोरर

आप नेता संजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- बेरोजगारों के साथ मजाक कर रही है योगी सरकार

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य में न तो कोई फैक्टरी लगाई और न ही रोजगार के कोई दूसरे अवसर पैदा किए, मगर इसके बावजूद योगी सरकार कह रही है कि एक करोड़ नए रोजगार दिए जा रहे हैं. सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है.

लखनऊ, एजेंसी. आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उस पर रोजगार देने के नाम पर बेरोजगारों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है. आप के राज्यसभा सांसद और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को यहां डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोजगार, मनरेगा, अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार को घेरा.

संजय सिंह ने योगी सरकार के एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंकड़ों के अनुसार साल 2019 में राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को मनरेगा के तहत औसतन मात्र 52 दिन काम दिया गया है, वहीं उत्तर प्रदेश में मात्र 42 दिन ही लोगों को काम मिला है. आप नेता का कहना था कि इस हिसाब से योगी सरकार ने एक परिवार को एक साल में मात्र 8442 रुपये ही दिये. उन्होंने कहा कि योगी सरकार रोजगार देने के नाम पर प्रदेश के बेरोजगारों के साथ धोखा, मजाक कर रही है.

आप नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य में न तो कोई फैक्टरी लगाई और न ही रोजगार के कोई दूसरे अवसर पैदा किए, मगर इसके बावजूद योगी सरकार कह रही है कि एक करोड़ नए रोजगार दिए जा रहे हैं. सिंह ने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने तमाम भर्तियों में बेरोजगारों से फॉर्म भरवाने के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों रुपए वसूल लिये लेकिन परीक्षा के बाद परिणाम नहीं आया और कुछ नतीजे आये भी तो वे अदालत में लटक गए.

आप नेता ने कहा कि कानपुर बाल संरक्षण गृह में कोविड-19 संक्रमित पाई गई 57 में से सात बच्चियां गर्भवती हो गईं. उन्होंने सवाल किया कि आखिर वो दरिंदे कौन हैं जिनकी वजह से बच्चियां गर्भवती हुईं उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार ऐसे दरिंदों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचा रही है. सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन बेतुकी बयानबाजी कर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है.

आप नेता ने कहा कि चीन को सबक सिखाने के लिए केंद्र सरकार को चरणबद्ध तरीके से योजना बनाकर चीनी सामान का बहिष्कार करना चाहिए. चीन को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने के लिये चीन से व्यापार बन्द होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश चाहता है कि सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिये. मोदी सरकार चीन को मुंहतोड़ जवाब दे.

यह भी पढ़ें:

यूपी: अलीगढ़ में पोस्टमॉर्टम हाउस की अव्यवस्था पर भड़कीं प्रियंका गांधी, योगी सरकार पर साधा निशाना

यूपी: दीपू, कुर्बान अली ने खुश होकर पीएम मोदी को बताया, योगी सरकार ने उन्हें दिया रोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget