एक्सप्लोरर

Champawat By-Election: चंपावत उपचुनाव में AAP भी उतारेगी प्रत्याशी? प्रदेश अध्यक्ष ने बताई ये बात

Champawat: चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी के समक्ष आम आदमी पार्टी प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है. हालांकि अभी आप ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

Champawat Election: चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी के समक्ष अभी तक कांग्रेस (Congress) की ही चुनौती दिखी थी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी (APP) भी प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है. हालांकि, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. पत्रकारों से बातचीत में आप के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर प्रत्याशी उतारने का निर्णय किया जाएगा. 

आप कर रही है संगठन का दायरा बढ़ाने का काम
बाली ने कहा कि वर्तमान में पार्टी धरातल पर संगठन का दायरा बढ़ाने पर काम कर रही है. इसी क्रम में 13 पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसमें हाल ही में कांग्रेस से त्यागपत्र देकर आप में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट को प्रदेश संगठन समन्वयक बनाया गया है. मंडल और जिला स्तर पर भी आप ने संगठन को विस्तार दिया है. बसंत कुमार को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (कुमाऊं) बनाया गया है.

इन्हें सौपी गई है जिम्मेदारी
इसी तरह शिशुपाल रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ नैनीताल, अल्मोड़ा का जिला प्रभारी व प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. सुनीता बाजवा टम्टा को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ संगठनात्मक रूप में काशीपुर और खटीमा जिला प्रभारी बनाया गया है. दिग्मोहन नेगी को भी प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार बंसल देहरादून (पछवा) के प्रभारी बनाए गए. प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह को परवादून का प्रभारी नियुक्त किया गया.

Kedarnath Yatra के पड़ावों में चरमराने लगीं व्यवस्थाएं, इस वजह से रुकने को तैयार नहीं यात्री, टेंशन में व्यापारी

इन्हें सौपी गई है जिम्मेदारी 
प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा को हरिद्वार, रुड़की की जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी बनाया गया. वहीं, अजय जायसवाल को प्रदेश महासचिव, धर्मेंद्र कुमार बंसल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, अमित जोशी को प्रदेश मीडिया प्रभारी और दीपक प्रकाश पंत को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

आप नेता जोत सिंह बिष्ट ने साधा कांग्रेस पर निशाना
कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को जीवन के 40 साल दिए, लेकिन वहां सच्चे कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है. अब वह आप की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ एकजुट होकर काम करेंगे. विधानसभा की चंपावत सीट के उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उपचुनाव से हाथ खड़े किए, उससे साफ है कि कांग्रेस ने अभी से हार मान ली है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे.

डॉ भसीन ने कहा कि उपचुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे थे और समितियां भी गठित कर दी गई थीं. अब उसके बड़े नेताओं ने उपचुनाव से कन्नी काट ली. इससे साफ है कि कांग्रेस को अपनी भारी पराजय का आभास अभी से हो गया है. उन्होंने कहा कि चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विजय प्रारंभ से ही निश्चित है. यह बात कांग्रेस नेताओं को भी समझ में आ गई है. मुख्यमंत्री धामी की विजय कांग्रेस की कमजोरी पर नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार के कार्यों व संगठन के आधार पर होगी. मुख्यमंत्री धामी ने अपने पहले अल्प कार्यकाल में जिस तरह से कार्य किए, उसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई.

बीजेपी का बढ़ रहा जनाधार- भसीन
डॉ भसीन ने कहा कि बीजेपी का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है. चंपावत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी समेत अन्य नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से वहां पार्टी की ताकत और बढ़ी है. दूसरी तरफ, कांग्रेस अंतर्कलह का शिकार है. इसका ताजा उदाहरण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट का केंद्रीय नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ देना है. उन्होंने कहा कि स्वार्थपूर्ण राजनीति करने वाली कांग्रेस को जनता ने नकारा है और अब चंपावत की जनता उसे एक बार फिर नकारने जा रही है.

सीएम ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह चंपावत को विश्व के मानचित्र में लाने के लिए संकल्पबद्ध हैं. शनिवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि चंपावत क्षेत्र उनके लिए नया नहीं है. उनका बचपन वहीं बीता है. वहीं पढ़े और बड़े हुए हैं. चंपावत मां पूर्णागिरी की भूमि है और गोल्ज्यू महाराज, मां गंगा देवी, मां कोसी, मां बाराही व बाबा गोरखनाथ का स्थान है. ऐसे स्थान पर जाना और उसकी सेवा करना वह अपना सौभाग्य समझते हैं. वह चंपावत की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

कांग्रेस द्वारा उनके खिलाफ एक महिला प्रत्याशी को उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है. वह सीधे जनता की अदालत में हैं.चंपावत विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगातार चंपावत जाते रहे हैं वह सभी को जानते हैं और सभी उन्हें भी जानते हैं. वह प्रयास करेंगे की उनका संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचे. प्रदेश के कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी लगातार समीक्षा की जाएगी और इसे और व्यवस्थित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand News: रामगढ़ में बनेगा विश्व भारती केंद्रीय विश्वविद्यालय, सीएम ने किया भूमि पूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget