एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: आप की चुनावी तैयारियां तेज, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने शुरू की विजय शंखनाद यात्रा

Uttarakhand Election: आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने विजय शंखनाद यात्रा की शुरुआत की है. पहले चरण में कुमाऊं की चार विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा होगी.

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी ने भी चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी है. पार्टी के नेता अलग-अलग तरह से चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं. एक तरफ कर्नल कोठियाल रोजगार गारंटी यात्रा निकाल रहे हैं, तो अब प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने विजय शंखनाद यात्रा की शुरुआत की है. पहले चरण में कुमाऊं की चार विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा होगी. उसके बाद प्रदेश भर में विजय शंखनाद यात्रा का आगाज किया जाएगा. यात्रा के दौरान बीजेपी सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने का काम होगा और आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में क्या प्लानिंग होगी उसे लोगों को समझाया जाएगा. 

आम आदमी पार्टी अब चुनावी तैयारियों को अंतिम धार देने में जुट गई है. एक तरफ जहां कोठियाल मैदान में हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने भी मोर्चा संभाल लिया है. दिनेश मोहनिया ने 25 नवंबर से विजय शंखनाद यात्रा का शुभारंभ किया. पहले चरण में   कुमाऊं की चार विधानसभाओं से इस यात्रा की शुरुआत की गई. वहीं, अब विजय शंखनाद यात्रा के साथ ही कर्नल अजय कोठियाल के चौथे चरण की रोजगार गारंटी यात्रा की भी शुरुआत होगी.

Uttarakhand Election 2022: आप की चुनावी तैयारियां तेज, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने शुरू की विजय शंखनाद यात्रा

यहां होगी पहले चरण की विजय यात्रा

आप प्रभारी दिनेश मोहनिया 25 नवंबर को गंगोलीहाट पहुंचेंगे. 26 नवंबर को पिथौरागढ़ जबकि 27 नवंबर को लोहाघाट में विजय शंखनाद यात्रा में शामिल होंगे. जबकि 28 नवंबर को वो चंपावत पहुंचेंगे. इस दौरान वो सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे और साथ ही सभी चारों विधानसभाओं में समीक्षा बैठक भी करेंगे. इसके अलावा, घर घर पार्टी के प्रचार प्रसार की नीतियों पर भी अहम चर्चा करेंगे.


Uttarakhand Election 2022: आप की चुनावी तैयारियां तेज, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने शुरू की विजय शंखनाद यात्रा

तो गढ़वाल को साधेंगे कोठियाल 

पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा का चौथा चरण भी 28 नवंबर से शुरु होने जा रहा है. आप की रोजगार गारंटी यात्रा कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में पर प्रदेश में आयोजित हो रही है. चौथे चरण में रोजगार गारंटी यात्रा, गढ़वाल की 7 विधानसभाओं में चलेगी. कर्नल कोठियाल इसमें शामिल होंगे. 28 नवंबर से चलने वाली ये यात्रा 4 दिसंबर तक चलेगी. गढ़वाल की 7 विधानसभाओं में यह यात्रा चलेगी . 28 नवंबर को बद्रीनाथ, 29 नवंबर को थराली, 30 नवंबर को कर्णप्रयाग, 1 दिसंबर को रुद्रप्रयाग, 2 दिसंबर को केदारनाथ, 3 दिसंबर को श्रीनगर में और 4 दिसंबर को देवप्रयाग में ये यात्रा निकाली जाएगी.

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Elections 2022: लॉकेट चटर्जी की बंगाली वोटरों को लुभाने की कोशिश, टीएमसी-कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना 

Uttarakhand News: उत्तराखंड में यहां नहीं होती हनुमान जी की पूजा, रामलीला पर भी प्रतिबंध, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget