एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग ने जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव का मत प्रतिशत, 'आप' ने कहा-कहीं कुछ पक रहा है

दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा वोटिंग प्रतिशत देर से जारी करने पर रार छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर हमलावर है

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में देर से वोटिंग प्रतिशत को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किये हैं। हालांकि वोटिंग खत्म होने के 24 घंटे बाद रविवार देर शाम आयोग ने मत प्रतिशत जारी करते हुये इस पर अपनी सफाई दी है। चुनाव आयोग की ओर से रविवार शाम को हुई प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि इस बार दिल्ली में 62.59 फीसदी वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि हर बूथ से वोटिंग की डिटेल जुटाए जाने के बाद फाइनल आंकड़ा जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि शनिवार को देर शाम तक वोटिंग होती रही, जिसके चलते हर बूथ से आंकड़े जुटाने में वक्त लगा।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे कि वोटिंग खत्म होने के इतने समय बाद तक मत प्रतिशत का आंकड़ा क्यों नहीं जारी किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर सवाल उठाए हैं कि आखिर चुनाव आयोग ने वोटिंग के इतने समय बाद भी मत प्रतिशत क्यों नहीं जारी किए हैं। एबीपी न्यूज से बातचीत में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को कहा कि अभी तक चुनाव आयोग मतदान का प्रतिशत क्यों नहीं बता पाया है। 24 घंटे का वक्त बीत चुका है। हमने ईवीएम टेम्परिंग की तो कोई बात ही नहीं की, मनोज तिवारी क्यों कह रहे हैं उन्होंने कुछ गलत किया है तो बता दें।

चुनाव आयोग को हम सारी जानकारी दे चुके हैं। संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मेरे ख्याल में हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब चुनाव आयोग ने नहीं बताया कि दिल्ली में वोटिंग का प्रतिशत कितना रहा। लोकसभा के भी चुनाव हुए हैं, उस समय भी चुनाव आयोग ने उसी दिन वोटिंग का प्रतिशत बता दिया था।' उधर, सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कहा है कि यह काफी चौंकाने वाली बात है। मनीष सिसोदिया ने तंज कसते हुए कहा कि क्या मतदान का फाइनल आंकड़ा भाजपा ऑफ़िस से मिलना है चुनाव आयोग को? संजय सिंह ने कहा कि, '70 साल के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि चुनाव आयोग वोटिंग का प्रतिशत तक बताने को तैयार नहीं है। इसका मतलब कहीं कुछ पक रहा है, कहीं दाल में कुछ काला है। कोई खेल चल रहा है अंदर-अंदर क्योंकि मत का प्रतिशत बताना बेहद सामान्य बात है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget