एक्सप्लोरर

राशिफल 29 जून: कैसा रहेगा इस महीने का आखिरी शनिवार, जानें अपना सटीक राशिफल

राशिफल 29 जून: इस महीने का आखिरी शनिवार आपको कैसा गुजरेगा, क्या करना रहेगा शुभ और क्या आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ये सब जानने के लिए पढ़ें आज का सटीक राशिफल।

नई दिल्ली। आज यानी 29 जून को इस महीने का आखिरी शनिवार है। ये शनिवार आपका कैसा बीतेगा? क्या करना रहेगा आपके लिए फलदायी और किससे आपको खतरा है। ये सब बताया है एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने। तो पढ़ें आज का राशिफल (29 June Rashifal)....

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

अपने मन को प्रफुल्लित रखें, जिम्मेदारियों को तनाव न समझें। जिम्मेदारियों का आनंद लें, क्योंकि ईश्वर सौभाग्यशालियों को बड़ी जिम्मेदारी देता है। किसी की भी बुराई न करें और न ही सुनें। परिवार में आज संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, जिसके कारण संबंधों में खटास आ सकती है। कोशिश करें कि विवाद  आपसी सामंजस्य से ही सुलझ जाए। आज कमर दर्द की समस्या होने की आशंका है, इसके प्रति सचेत रहें। वजन न उठाएं एवं आगे झुकने वाले काम करने से परहेज करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

यह समय अपने कर्मक्षेत्र में और बेहतर सोचने का है, इसलिए कर्मक्षेत्र में आए किसी भी मौके को हाथ से न जाने दें, चाहें इसके लिए आपको शहर से बाहर ही  क्यों न जाना पड़े। यहां थोड़ा मानसिक कष्ट तो हो सकता है, किंतु ये आपके करियर के लिए अच्छा होगा। आपको अपने गुरुजनों का  सम्मान करना चाहिए। यदि किसी कार्य में समस्या है तो उनके सानिध्य में जाना उत्तम रहेगा, जिससे  कार्य में उन्नति मिलेगी। अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले लोगों का अपमान न करें। उनका सम्मान  व उनके साथ अच्छा बर्ताव करें। यदि उनको कोई बात समझ में न आए तो बहुत ही प्रेम से उन्हें समझाना है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आपको अपने कर्मक्षेत्र में प्रबंधन क्षमता को बढ़ाना होगा, क्योंकि अंतरिक्ष में आपके जॉब हाउस में एडमिनिस्ट्रेटिव मंगल आ चुके हैं, इसलिए आपको अपने भीतर मैनेजमेंट स्किल को भी डेवलप करना होगा। पिता को खुश करके रखना है। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे पिता गुस्सा हो जाए। पिता से धन संबंधित लाभ भी हो सकता है। आज बाहर का खाना खाने का विचार हो तो पूरे परिवार के साथ बाहर  खाना खाने जा सकते हैं। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए परिवार को समय देना जरूरी है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कार्य को लेकर चिंता न करें, अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए कार्य के बीच में थोड़ा आराम कर लेना चाहिए। कर्क राशि के बच्चे जो भी याद करें बोल-बोल कर याद करें, इससे दिमाग ज्यादा ग्रहण करेगा और देर तक याद रहेगा।शरीर में किसी चोट व इंफेक्शन के कारण सूजन होने की आशंका है, इसलिए आज सचेत रहना होगा।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

ऑफिस में जो भी आपकी महिला कर्मचारी हैं, उन्हें गिफ्ट दें। उनका आशीर्वाद आपकी उन्नति का कारक बन सकता है। जिन लोगों को कफ संबंधित दिक्कतें रहती हैं, वह अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचें। ज्ञान का दंभ न आने दें, आप अपने प्रतियोगियों पर निगाह रखें और कर्मठता के साथ विजय पताका फहराते हुए आगे बढ़े।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना चल रही है। ऐसा लगता है कि आपके बैठने के स्थान में कुछ परिवर्तन हो सकता है।आपके विनम्रपूर्ण बातों से लोग आज आपकी ओर आकर्षित होंगे। साथ ही, मित्रों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिन लोगों के साथ मनमुटाव चल रहा है, उनसे आज बातचीत शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकर संबंधों को सुधारना है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

कार्य को प्रगति की ओर अग्रसर करने का समय चल रहा है। आपको अधिक मेहनत करते रहना होगा। बोलते समय अपनी गरिमा को ध्यान रखना होगा। ऐसी कोई बात न बोलें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर सवाल उठे। हमारा स्वास्थ्य ही सभी सुखों का आधार है, इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। आज आपको पुराना ऋण या किसी मित्र से गिफ्ट मिल सकता है। मित्र और शत्रु शब्द को बौद्धिक मानसिकता के साथ समझना होगा। इस समय शत्रुओं में वृद्धि हो रही है, अतः सबको साथ लेकर चलें। साथ लेकर चलने का यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि कुछ गलत हो तो आप उस पर कोई एक्शन न लेते हुए आंख बंद कर लें। यदि गलत है तो इसके प्रति रिएक्शन भी दें। शारीरिक क्षमता में कमी न आने दें। शरीर स्वस्थ रहेगा, तभी आप कार्य कर पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज किसी कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं, भाग्य आपके साथ है। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कार्य की शुरुआत करें। कार्यस्थली में क्रोधित न हों और अहंकार की भाषा न बोलें। आस-पास हो रही नकारात्मकताएं आपके मूड को खराब कर सकती हैं और आप में अहंकार और क्रोध की बढ़ोत्तरी करा सकती हैं। अतः इन्हें अपने आसपास फटकने न दें। अहंकार पतन करने वाला है। आपको अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखनी होगी।  आज वाहन चलाते समय सावधान रहें, दुर्घटना होने की आशंका है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आपने जिस निःस्वार्थ भाव से अपने करियर में मेहनत की है, उसका फल आपको प्राप्त होने की प्रबल संभावनाएं शुरू हो गई हैं। ग्रहीय स्थिति के कारण आय में वृद्धि की संभावना है। क्रोध में आकर किसी को ऐसी बात न बोलें, जिससे संबंध खराब हो जाएं। वाणी को नियंत्रित करके रखना है। आज आपको लाभ तो होगा ही लेकिन स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

बीमा का कार्य करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने लिंक्स के द्वारा अपने टार्गेट को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज खाना पकाने से संबंधित किसी वस्तु की आवश्यकता है तो उसे खरीद सकते हैं। डिफेक्ट चेक करके ही वस्तु खरीदना चाहिए। दवा का सेवन समय से करें। दवा का प्रयोग करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य जांच लें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

ऑफिस में कार्य को लेकर नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसे प्रसन्न मन से स्वीकार करते हुए अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। आपको अपनी प्रंबधन क्षमता को मजबूत व कुशल बनाना होगा। कुशलता से तात्पर्य यह नहीं कि अपने अधीनस्थों को प्रताड़ित करें, बल्कि उनको कैसे हैंडिल करें, जिससे कि वे अनुशासित रहें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस ओर भी थोड़ा सचेत रहें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget