एक्सप्लोरर

मेरठ: अवैध संबंध न बनाने पर भतीजे ने कर दिया चाची का कत्ल, 12 घंटे में ऐसे खुला राज

मेरठ में एक महिला की बेरहमी से हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतका के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है.

मेरठ. मेरठ के जानी इलाके में हुई एक महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के पीछे जो वजह बताई है वो बेहद चौंकाने वाली है. पुलिस के मुताबिक महिला का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसका भतीजा ही है. पुलिस की माने तो महिला का भतीजा उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था. एक दिन जब भतीजे ने जबरदस्ती की तो महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया. इसका बदला लेने के लिए उसने अपनी चाची का कत्ल कर दिया. पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर ही इसक हत्याकांड का खुलासा कर दिया.

गौरतलब है कि मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव कलंजरी में एक महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था.

कलंजरी निवासी राजू राजस्थान में ठेकेदारी का काम करता है. घर पर उसकी 45 वर्षीय पत्नी कुमुद सुबह अकेली थी. उसके दो बच्चे सुबह स्कूल चले गए. करीब 11 बजे कुमुद का देवर दीपक किसी काम से घर आया. घर का दरवाजा बाहर से बंद था. दीपक दरवाजा खोल कर घर में घुसा तो बरामदे में कुमुद खून से लथपथ मृत पड़ी थी. इसके अलावा घर के कमरे में रखी अलमारी का सामान फर्श पर फैला पड़ा था. महिला के गले में चाकू से हमले के निशान मिले थे.

12 घंटे में किया खुलासा मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 12 घंटे में ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली. पुलिस ने मामले में आरोपी मानिक को गिरफ्तार कर लिया. एसपी देहात केशव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चाची कुमुद ने अपने भतीजे को अवैध संबंध की कोशिश करने पर थप्पड़ मारा था. इसी थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए आरोपी मानिक ने अपनी चाची का कत्ल कर दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने दो बार स्नान किया. इसी बात को आधार मानकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की थी.

ये भी पढ़ें:

फरवरी में हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार, इन नए चेहरों को मिलेगा मौका, कई मंत्रियों की छिनेगी कुर्सी

बैंकिंग घोटाले में और बढ़ी BSP विधायक विनय तिवारी की मुश्किलें, अब ईडी ने भी दर्ज किया केस

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget