एक्सप्लोरर

बैंकिंग घोटाले में और बढ़ी BSP विधायक विनय तिवारी की मुश्किलें, अब ईडी ने भी दर्ज किया केस

ईडी ने बैंकिंग घोटाले में बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उल्लेखनीय है कि विनय तिवारी पूर्वांचल के बाहुबलियों में शुमार किए जाने वाले पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं.

लखनऊ. बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं. 1129 करोड़ रुपये के बैंकिंग घोटाले में विनय शंकर तिवारी और उसके परिवार पर सीबीआई ने केस दर्ज किया था. अब इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी केस दर्ज कर लिया है. सीबीआई की एफआईआर के आधार पर विनय शंकर तिवारी और सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. बता दें कि सीबीआई ने विनय तिवारी और उनके परिवार के तमाम सदस्यों व कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद 19 अक्टूबर को छापेमारी की थी. उल्लेखनीय है कि विनय तिवारी पूर्वांचल के बाहुबलियों में शुमार किए जाने वाले पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं. सीबीआई ने इस मामले में विनय शंकर तिवारी, उनकी पत्नी रीता तिवारी और अजीत पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. विनय तिवारी और अजीत पांडेय की दो फर्मे गंगोत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड और रॉयल एम्पायर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड को भी एफआईआर में नामजद किया गया था. सीबीआई को अपनी शिकायत में कंसोर्टियम को लीड करने वाले बैंक ऑफ इंडिया ने 31 प्रमोटर और गारंटर का भी उल्लेख किया है, जिनमें पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी, उनके दोनों बेटे व बहु, बेटी और परिवार के तमाम सदस्य भी शामिल हैं.

विनय तिवारी की अनुमानित संपत्ति 100 करोड़ रुपये बैंक की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में पता चला था कि बैंकों के करोड़ों रुपये को हड़पने के लिए विनय शंकर तिवारी, उनकी पत्नी रीता तिवारी और डायरेक्टर अजीत पांडेय के साथ कंपनी के प्रमोटर्स और डायरेक्टर्स की मिलीभगत थी. साथ ही बैंकों में बतौर सिक्योरिटी रखी गयी 32 संपत्तियों का भी जिक्र किया गया है, जिनमें से अधिकतर गोरखपुर, महराजगंज, लखनऊ और नोएडा में स्थित हैं. इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है. इनमें से 17 कृषि योग्य भूमि जबकि बाकी आवासीय एवं कमर्शियल है. गंगोत्री इंटरप्राइजेस को सात बैंकों द्वारा बतौर कर्ज 1129 करोड़ रुपये दिए गये थे. रकम की वापसी नहीं होने पर एक्सिस बैंक के अलावा बाकी छह बैंकों ने कंपनी के खातों को एनपीए घोषित कर दिया था.

ये भी पढ़ें:

पूर्व CM हरीश रावत ने कुंभ को लेकर उत्तराखंड सरकार को घेरा, कहा- नाराज हो सकते हैं संत

फरवरी में हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार, इन नए चेहरों को मिलेगा मौका, कई मंत्रियों की छिनेगी कुर्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget