एक्सप्लोरर

रामनगरी अयोध्या में दिखी एकता की मिसाल, हिंदू बहुल गांव में मुस्लिम ने जीता प्रधानी का चुनाव

अयोध्या के राजापुर गांव के लोगों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है. हिंदू बहुल गांव में मुस्लिम युवक को प्रधान चुना गया है.

अयोध्या. रामनगरी अयोध्या जिले में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखने को मिली है. यहां हिंदू बहुल एक गांव में मुस्लिम ने प्रधानी का चुनाव जीता है. गांव में ज्यादातर लोग हिंदू परिवारों के हैं. फिर भी गांव के लोगों ने एक मुस्लिम को अपना प्रधान चुना. रुदौली विधानसभा इलाके के राजापुर इलाके के लोगों ने साबित कर दिया कि अभी भी हिंदू-मुस्लिम एकता कायम है. 

प्रधानी का चुनाव जीतने वाले हाफीज अजीमुद्दीन को कुल 600 वोट में से 200 वोट मिले हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी 6 हिंदू उम्मीदवारों को शिकस्त दी. अजीमुद्दीन ने अपने निकटतन प्रतिद्वंदी से 85 वोट अधिक हासिल किए. 

राजापुर गांव में 27 मुस्लिम मतदाता हैं. ये सभी लोग अजीमुद्दीन के विस्तारित परिवार के सदस्य हैं. अजीमुद्दीन ने अपनी जीत को ईद का तोहफा बताया. उन्होंने कहा कि गांव में मुस्लिमों की 27 वोट के अलावा बाकी सभी वोट मुझे हिंदुओं ने दी हैं. उन्होंने मुझ पर अपनो भरोसा जताया है. 

मदरसा में 10 साल तक पढ़ाया
अजीमुद्दीन पेशे से किसान हैं. उन्होंने मदरसा से हाफिज और आलिम की डिग्री हासिल की है. परिवार के साथ खेती-बाड़ी करने से पहले उन्होंने मदरसा में 10 सालों तक बच्चों को पढ़ाया. अजीमुद्दीन को प्रधान चुने जाने के बाद ग्रामीण शेखर साहू कहते हैं, "हमने धर्म के आधार पर वोट नहीं किया. हमने सिर्फ ये ध्यान में रखा कि हमारे लिए क्या बेहतर है. हम हिंदू हैं, लेकिन धर्मनिरपेक्षता का पालन करते हुए हमने एक मुस्लिम धर्मगुरु को अपने गांव के प्रमुख के रूप में चुना."

अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन कहते हैं, "“यह हमारे बहुलवाद की अभिव्यक्ति है. यह दर्शाता है कि भारत में सांस्कृतिक सद्भाव का विचार सभी बाधाओं के बावजूद जीवित है. हमें सद्भाव और भाईचारे के संबंध को और मजबूत करना चाहिए."

ये भी पढ़ें:

Video: बदायूं में मुस्लिम धर्मगुरु के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां, केस दर्ज

Coronavirus in UP: लॉकडाउन के दौरान यूपी में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले इतने मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget