एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP: लॉकडाउन के दौरान यूपी में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले इतने मरीज

यूपी में लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा है. सोमवार को कोरोना संक्रमण के 21,331 नए मामले सामने आए हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों और नये मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. सोमवार को कोविड-19 संक्रमण से 278 संक्रमितों की मौत हुई है. इसके अलावा 21,331 नये मामले सामने आये हैं. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है. अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 278 संक्रमितों की मौत हो गयी है और 21,331 नये संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि संक्रमण के प्रारंभ से अब तक कुल 15,742 लोगों की मौत हो गयी है और 15,24,767 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

प्रसाद ने दावा किया कि संक्रमित होने वालों की अपेक्षा उपचारित होकर घर जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 21,331 नये संक्रमितों के सापेक्ष 29,709 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 12,83,754 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

सवा दो लाख से ज्यादा एक्टिव केस
अधिकारी ने बताया कि राज्‍य में इस समय 2,25,271 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें पृथकवास में 1,66,370 लोग हैं और बाकी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में, राज्य में 2.19 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है, जबकि अब तक राज्य में 4.31 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है.

सीएम योगी ने किया संक्रमण पर नियंत्रण का दावा
उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण का दावा किया है. उन्होंने कहा कि विगत 30 अप्रैल, 2021 की अपेक्षा राज्य में कोरोना मरीजों के 77,000 मामले कम हुए हैं.

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में लगातार संक्रमितों की संख्या घट रही है और पिछले 24 घंटे में 1,274 नये संक्रमित पाए गए और 26 मरीजों की मौत हुई है. हालांकि इस अवधि में राज्‍य में सर्वाधिक नये मरीज मेरठ में पाये गये जिनकी संख्या 2,269 दर्ज की गई है. गोरखपुर में 1,031, गौतमबुद्धनगर में 1,026 मरीज मिले और बाकी जिलों में इसकी संख्या एक हजार से नीचे हो गई है. पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक कानपुर नगर में 30 संक्रमितों की मौत हुई है. इसके अलावा झांसी में 16, आजमगढ़ में 15, हरदोई और गोंडा में 12-12 तथा गौतम बुद्ध नगर में 10 और मरीजों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:

Video: बदायूं में मुस्लिम धर्मगुरु के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां, केस दर्ज

UP: सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना की वजह से फिलहाल टले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
फतेहपुर: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
वाराणसी में विदेशी नागरिक ने जमकर मचाया उत्पात, अब मेंटल हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलीगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग
अमरोहा: 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामेन से की शादी? मंदिर प्रशासन का इनकार, जांच की मांग

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget