एक्सप्लोरर

'पानी दो या मौत दो' एक पिता ने अपनी बेटियों के साथ मांगी इच्छा मृत्यु

पानी जीवन की कितनी बड़ी जरूरत है, इसे लेकर एक पिता की गुहार आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। हाथरस से एक ऐसी ही कहानी सामने आई है।

हाथरस, एबीपी गंगा। पीने को पानी नहीं मिला तो पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ इच्छा मृत्यु के लिए देश के प्रधानमंत्री को प्रार्थना पत्र लिखा है। शिकायतकर्ता एक साल से भी अधिक समय से गांव में खारे पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रहा है। जिलाधिकारी से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दफ्तर तक दरवाजा खटखटा चुका है। समस्या का समाधान न होता देख पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ इच्छामृत्यु करने के लिए प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि हाथरस जिले के हसायन ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लाखों ग्रामीण खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि इन गांवों का पानी इतना खराब हो चुका है कि यहां रहने वाले ग्रामीण तो बहुत दूर की बात है बल्कि इन गांवों में रहने वाले पशु भी इस पानी को पीने से कतराते हैं। इन गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को पीने योग्य पानी लाने के लिए दो से तीन किलोमीटर दूर पैदल चलकर जाना पड़ता है। खारे पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने इससे पहले भी धरना प्रदर्शन से लेकर आमरण अनशन तक किया लेकिन आज तक किसी ने सुध नहीं ली।

सालों से अधिकारियों और प्रदेश सरकार के दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद खारे पानी की समस्या का समाधान न होने पर जिले के हसायन ब्लॉक क्षेत्र नगला मया (महासिंहपुर) निवासी चंद्रपाल सिंह ने शनिवार को अपना एक वीडियो बनाकर वायरल किया है। वीडियो में चन्द्रपाल सिंह और उसकी बेटी ने ''पानी दो या मौत दो'' के नारे के साथ इच्छा मृत्यु की मांग करते हुये। स्वेच्छा से इच्छामृत्यु करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget