एक्सप्लोरर

बरेली: छात्रा का अपहरण कर जबरन कर दिया धर्म परिवर्तन, परिजनों को भी मिल रही धमकी

बरेली में बीए की एक छात्रा का अपहरण कर उसका धर्मांतरण कर दिया गया है. छात्रा के परिजनों को भी धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी जा रही है. परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

Religion conversion in Bareilly: बरेली जिले में एक बार फिर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां बीए की एक छात्रा का जबरन धर्मांतरण करवा दिया गया. छात्रा 5 अगस्त से लापता है. पुलिस भी उसका पता नहीं लगा सकी है. छात्रा के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों का कहना है कि उन पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं. धर्म परिवर्तन नही करने पर गांव से पलायन करने की धमकी दी जा रही है.

परिजनों ने एसएसपी से इसकी शिकायत की है. परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोग उनकी बेटी का अपहरण कर ले गए थे. उनका कहना है कि पांच अगस्त को बेटी घर से बाहर कुछ सामान लेने के लिए निकली थी. तभी वहां कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. जिसके बाद एक रजिस्ट्री आई जिसमें बताया गया कि तुम्हारी लड़की का दरगाह आला हजरत पर धर्म परिवर्तन करवा दिया गया है. 

छात्रा के माता-पिता का ये भी आरोप है कि आरोपी युवक के मिलने वालों ने उन्हें धमकी दी है कि अब तुम लोग भी इस्लाम कबूल कर लो.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
वहीं, इस मामले में शाही थाने में धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के लिए कई टीमें प्रयासरत है और जल्द ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

यूपी के युवक ने हैक की चुनाव आयोग की वेबसाइट, बना दिए हजारों वोटर आईडी कार्ड, ऐसे हुआ खुलासा

Flood in UP: सीएम योगी ने किया गाजीपुर और बलिया का हवाई सर्वेक्षण, प्रभावित लोगों को बांटी राहत सामग्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान एकेडमी की मदद से यूपी में बच्चियों की पढ़ाई हुई और आसान, ये जिले सबसे आगे
खान एकेडमी की मदद से यूपी में बच्चियों की पढ़ाई हुई और आसान, ये जिले सबसे आगे
UP में मेटा अलर्ट से हजारों लोगों को मिला नया जीवन, सोशल मीडिया पर जिंदगी की पुकार
UP में मेटा अलर्ट से हजारों लोगों को मिला नया जीवन, सोशल मीडिया पर जिंदगी की पुकार
कांग्रेस का पीलीभीत सदर में 13150 नाम बदलने का दावा, सुप्रिया श्रीनेत ने दिखाई तस्वीर
कांग्रेस का पीलीभीत सदर में 13150 नाम बदलने का दावा, सुप्रिया श्रीनेत ने दिखाई तस्वीर
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget