एक्सप्लोरर

आगरा: डिवाइडर तोड़ते हुए कैंटर से भिड़ी स्कॉर्पियो, 9 लोगों की मौत, तीन घायल

आगरा के एत्माउद्दौला में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. यहां एक स्कॉर्पियो कार की कैंटर से टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा.

आगरा. यूपी के आगरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर कैंटर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें 9 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक की इलाज से दौरान मौत हो गई. हादसे में तीन लोग बुरी तरह जख्मी भी हैं.

दिल दहला देने वाला ये हादसा थाना एत्माउद्दौला के मंडी समिति के पास हुआ है. स्कॉर्पियो में करीब एक दर्जन लोग सवार थे. कार में सवार सभी लोग बिहार के गया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. वहीं, हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नींद की झपकी से हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक, हादसा तड़के करीब साढ़े पाच बजे हुआ है. उन्होंने बताया कि कार झारखंड नंबर की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंडी समिति गेट के सामने स्कॉर्पियो चालक को नींद की झपकी आ गई. जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए रोड के दूसरी तरफ आ गई और सिकन्दरा की ओर से आ रहे कैन्टर से टकरा गई. उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान और और शख्स की मौत हो गई.

मृतकों के नाम 1. चालक उपेन्द्र पासवान, उम्र 28 वर्ष 2. गुड्डू कुमार, 17 वर्ष 3. बबलू प्रजापति, उम्र 25 वर्ष 4. विकास, उम्र 17 वर्ष 5. नागेन्द्र कुमार, उम्र 15 वर्ष 6. सुरेन्द्र कुमार, उम्र 17 वर्ष 7. राजेश, उम्र 26 वर्ष 8. अमन, उम्र 24 वर्ष 9. विपिन, उम्र 30 वर्ष

घायलों के नाम 1. सुजीत, उम्र 20 वर्ष 2. सूरज देव, उम्र 35 वर्ष 3. छोटू, उम्र 21 वर्ष

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी आदित्यनाथ का अनोखा अंदाज, चित्रकूट में सेल्फी लेते हुए आए नजर, वायरल हुई तस्वीर

एक साल पहले लखनऊ में आया था पहला कोरोना केस, अब सबसे ज्यादा मामलों के बाद सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget