एक्सप्लोरर

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित 76 परिवारों का होगा विस्थापन, भूस्खलन से हुए थे प्रभावित

Uttarakhand Family: रुद्रप्रयाग जिले में 76 प्रभावित परिवारों को दूसरी जगह पर विस्थापित किया जाएगा. सरकार ने इनके लिए 3 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर की है.

Uttarakhand Families Displaced: रुद्रप्रयाग जिले (Rudraprayag) के अंतर्गत आपदा प्रभावित उषाड़ा गांव सहित जिले के चार गांवों (Affected Villages) के 76 परिवारों (76 Families) को अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जाएगा. शासन स्तर से प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने के लिये 3.24 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो चुके हैं. प्रशासन व राजस्व विभाग की ओर से विस्थापन करने के लिये जरूरी कार्रवाई पूरी की जा रही है.

भूस्खलन होने के कई परिवार हुए थे प्रभावित

दरअसल, विगत वर्ष विकासखण्ड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत उषाड़ा के ताला व कठाणी तोक में भारी भूस्खलन होने से कई परिवार प्रभावित हो गये थे. यहां के 94 परिवारों को अन्यत्र विस्थापित करने के लिए राजस्व विभाग ने जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा था. भू-गर्भीय टीम द्वारा सर्वेक्षण के बाद पाया गया कि 72 परिवार अति संवेदनशील जोन में हैं, जिन्हें विस्थापित किया जा सकता है, जबकि 22 परिवारों वाले क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाएं. वहीं, जखोली ब्लॉक के सिरवाड़ी में अतिवृष्टि से 25 परिवार प्रभावित हुए थे, जिनमें एक को विस्थापन सूची में शामिल किया गया है. 

भूस्खलन प्रभावित पांजणा गांव के 2 व अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धारतोंदला गांव में भी एक परिवार को विस्थापन की सूची में शामिल किया गया है. इन सभी 76 परिवारों का उन्हीं की अपनी भूमि पर अन्यत्र पुनर्वास होना है. इसके लिए शासन ने 3.24 करोड़ रुपये की धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है. इस राशि से प्रभावित परिवार, अपने लिए आवास निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं जुटा सकेंगे. इधर, जिलाधिकारी मनुज गोयल का कहना है कि, भूधंसाव से प्रभावित ग्राम पंचायत उषाड़ा के 72 परिवारों सहित कुल चार गांवों के 76 परिवारों को विस्थापन के लिए चिन्हित किया गया है. इन परिवारों के विस्थापन के लिए शासन से बजट भी प्राप्त हो चुका है. तहसील प्रशासन व राजस्व विभाग की कार्यवाही पूरी होते ही इन्हें उनकी अन्यत्र भूमि पर पुनर्वास कर दिया जाएगा. शेष परिवारों के मामले में भी कार्रवाई चल रही है.

416 परिवारों का नहीं हो पाया विस्थापन

16/17 जून 2013 की आपदा के बाद जिले में प्रभावित क्षेत्रों का भू-गर्भीय सर्वेक्षण किया गया था. राजस्व विभाग की रिपोर्ट और विस्थापन नीति-2011 के आधार पर जिले में 23 गांवों के 472 परिवारों को विस्थापन के लिए चिह्नित किया गया, लेकिन सात गांवों के 56 परिवारों का ही उनकी अपनी अन्यत्र भूमि पर पुनर्वास हो पाया है. शेष 416 परिवार विस्थापन की राह देख रहे हैं.

विस्थापन की सूची में शामिल गांव

मनुज गोयल, डीएम रुद्रप्रयाग ने बताया कि, विकास खण्ड जखोली के तीन गांवों के 192 परिवार, ऊखीमठ के 17 गांवों के 248 परिवार और रुद्रप्रयाग तहसील के 3 गांवों के 32 परिवार विस्थापन की सूची में शामिल हैं. इन परिवारों में 411 के पास अपनी अन्यत्र भूमि उपलब्ध है. शेष 61 परिवारों को 250 वर्ग मीटर के हिसाब से सरकारी भूमि पर बसाया जाना था, इन परिवारों को विस्थापन के लिए शासन से 15.52 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए थे.

ये भी पढ़ें.

ABP Cvoter Survey: उत्तराखंड की जनता किसे बनाना चाहती है मुख्यमंत्री? यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रतीक यादव की मौत को लेकर बड़ा खुलासा, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह हुई साफ!
प्रतीक यादव की मौत को लेकर बड़ा खुलासा, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह हुई साफ!
Kanpur News: सपा विधायक और बीजेपी नेता के बीच नोंकझोंक, शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर हुआ हंगामा
कानपुर में सपा विधायक और बीजेपी नेता के बीच नोंकझोंक, शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर हुआ हंगामा
Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज नहीं कल, अपर्णा के घर पहुंचे अखिलेश, डिंपल, शिवपाल
LIVE: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज नहीं कल, अपर्णा के घर पहुंचे अखिलेश, डिंपल, शिवपाल
मुलायम के छोटे बेटे, अखिलेश के भाई और अपर्णा के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन, जानिए- पूरी जानकारी
मुलायम के छोटे बेटे, अखिलेश के भाई और अपर्णा के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन, जानिए- पूरी जानकारी

वीडियोज

Akhilesh Yadav Brother Death: प्रतीक यादव की मौत पर बड़ी अपडेट | Prateek Yadav | Breaking
Prateek Yadav Postmortem Report : पोस्टमार्टम खत्म, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा? | Akhilesh Yadav
Prateek Yadav Death News :सपा परिवार पर दुखों का पहाड़, प्रतीक की मौत के बाद बेबस दिखे Akhilesh Yadav
सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, बंगाल DGP को दे दिया बड़ा आदेश
पीएम मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, बंगाल DGP को दे दिया बड़ा आदेश
RSS नेता होसबोले ने की पाकिस्तान से बातचीत की वकालत तो महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'कोई और...'
RSS नेता होसबोले ने की पाकिस्तान से बातचीत की वकालत तो महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'कोई और...'
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
30 लाख में खरीदा, पहले बेटे को दिया और फिर... NEET का पेपर कैसे और कहां से हुआ लीक? हो गया खुलासा
30 लाख में खरीदा, पहले बेटे को दिया और फिर... NEET का पेपर कैसे और कहां से हुआ लीक? हो गया खुलासा
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
Video: हाईवे पर गिर पड़े शख्स की CRPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो यही हैं
हाईवे पर गिर पड़े शख्स की CRPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो यही हैं
Embed widget