एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: 5 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत, सात लाख किसानों के पहुंचने की उम्मीद

Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को किसानों की महापंचायत होने जा रही है. अलग-अलग राज्यों से सात लाख किसानों के जुटने की उम्मीद है.

Mahapanchayat Preparation in progress: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है. उधर, यूपी के मुजफ्फरनगर में इसी सिलसिले में 5 सितंबर को महापंचायत होने जा रही है. जीआईसी ग्राउंड में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. ग्राउंड में मंच बनाने व टेंट लगाने और लाउड स्पीकर लगाने का काम किया जा रहा है. भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत के बेटे चरण सिंह टिकैत ने कहा कि महापंचायत में करीब सात लाख किसान पहुंचेंगे. 

बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और उनका पूरा परिवार इस महापंचायत को सफल बनाने में लगा हुआ है. जीआईसी ग्राउंड में लग रहे टेंट और तैयारियों की जिम्मेदारी राकेश टिकैत के बेटे चरण सिंह टिकैत को दी गई है. वहीं नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत आने वाले किसानों के ठहरने व खान-पान की तैयारी देख रहे हैं. नरेश टिकैत और राकेश टिकैत इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

चरण सिंह टिकैत ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान बताया की देश के कई राज्यों से किसान इस महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. कुछ किसान तो पहुंच चुके हैं और कई किसान देर रात तक पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि किसानों के रहने खाने की उचित व्यवस्था की गई है. साथ ही जीआईसी ग्राउंड में टेंट, साउंड और मंच तैयार करने का काम चल रहा है. काम अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि देर रात तक कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा.

"सात लाख किसान पहुंचेंगे"
चरण सिंह टिकैत ने कहा कि इस महापंचायत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान , हरियाणा, पंजाब, केरल समेत कई राज्यों से करीब 7 लाख किसान शामिल होंगे. ये महापंचायत ऐतिहासिक होगी.  इस पंचायत में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे जो किसान आंदोलन की दशा और दिशा तय करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि पंचायत को लेकर समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारी भी जायजा लेने पहुंच रहे हैं. साफ-सफाई में प्रशासनिक अधिकारी मदद कर रहे हैं, लेकिन बारिश की वजह से ग्राउंड गीला हो गया है जिसे जल्द ही  सुखाने का काम किया जाएगा. फिलहाल इस महापंचायत में प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है.

ये भी पढ़ें:

शायर मुनव्वर राणा को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, गिरफ़्तारी पर रोक लगाने से इनकार

महिला पुलिसकर्मी को 'रंगबाजी' पड़ी भारी, नौकरी से दिया इस्तीफा, बोली- "प्लीज मुझे ट्रोल ना करें"

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
UP News: चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget