एक्सप्लोरर

महिला पुलिसकर्मी को 'रंगबाजी' पड़ी भारी, नौकरी से दिया इस्तीफा, बोली- "प्लीज मुझे ट्रोल ना करें"

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर इंटरनेट सनसनी बनी यूपी पुलिस की सिपाही प्रियंका मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ट्रोल ना करने की अपील भी की है.

Priyanka Mishra Resigns From UP Police: सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके रातों रात सुर्खियों में आई यूपी पुलिस की महिला सिपाही ट्रोल हो रही हैं. आगरा के एम एम गेट थाने में तैनात सिपाही प्रियंका मिश्रा सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणियों से काफी परेशान हैं. ट्रोलर्स से परेशान प्रियंका ने अब सिपाही पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आगरा के एसएसपी मुनिराज जी. को अपना इस्तीफा सौंपा है. साथ ही उन्होंने एक और वीडियो अपलोड कर अपील भी की है.

रंगबाजी पड़ी भारी
दरअसल, प्रियंका मिश्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. इसमें वो एक डायलॉग में एक्टिंग करती दिख रही है. डायलॉग है, "हरियाणा पंजाब तो बेकार ही बदनाम है. आओ कभी उत्तर प्रदेश में रंगबाजी क्या होती है हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं और ना गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखाते हैं. हमारे यहां तो 5 साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं." वीडियो में प्रियंका पुलिस की वर्दी में थी और हाथ में हथियार लिए हुए थी. वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ तो प्रियंका की मुसीबतें भी बढ़ गई. सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया.

वहीं, मामला संज्ञान में आते ही आगरा एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाने से सिपाही को लाइन भेज दिया. वहीं दूसरी तरफ लोगों के कमेंट से परेशान होकर प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी आगरा मुनिराज जी. को इस्तीफा सौंप दिया है और वो इस समय मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही हैं. इस्तीफा मिलने पर एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि महिला कांस्टेबल आई थी और उसने मुझे अपना इस्तीफा सौंपा है. मैं उनसे और उनके परिजनों से बात करूंगा और उसी के आधार पर यह तय करूंगा कि इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं.

"प्लीज मुझे ट्रोल ना करें"
प्रियंका ने एक और वीडियो अपलोड कर ट्रोल ना करने की अपील की है. इस वीडियो में वो कहती हैं, "राधे राधे, मैं प्रियंका मिश्रा सबको पता है मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसकी वजह से मैं परेशान हूं और लोग यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर मेरा वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जो बहुत ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं, प्लीज ना करें. मैं बहुत परेशान हूं.  लोग कह रहे हैं कि मैंने अपराध किया है, अभद्रता की है. इतना बड़ा अपराध कर दिया है, जॉब से निकाल देना चाहिए. वर्दी उतरवा लेनी चाहिए. मैं अपनी मर्जी से जॉब छोड़ने को तैयार हूं, मगर ट्रोल ना करें प्लीज."

2020 में ज्वाइन की थी पुलिस
बता दें कि इंटरनेट सनसनी बनी प्रियंका मिश्रा कानपुर की रहने वाली हैं. साल 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही के तौर पर ज्वाइन किया था. प्रियंका झांसी में ट्रेनिंग के बाद 3 महीने पहले आगरा के थाना एमएम गेट में पोस्टिंग हुई थी. प्रियंका शौकिया तौर पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालती रही हैं, लेकिन पुलिस की वर्दी में हाथ में हथियार लिए वीडियो डालकर उन्हें भारी पड़ गया.

ये भी पढ़ें:

शायर मुनव्वर राणा को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, गिरफ़्तारी पर रोक लगाने से इनकार

UP Election: सतीश चंद्र मिश्रा का दावा- सिर्फ जनता के साथ होगा BSP का गठबंधन, 2022 में बनाएंगे सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
मेरठ में 35 साल से रह रही पाकिस्तान महिला की जमानत मंजूर, फर्जी दस्तावेज के नहीं मिले सबूत
मेरठ में 35 साल से रह रही पाकिस्तान महिला की जमानत मंजूर, फर्जी दस्तावेज के नहीं मिले सबूत
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे दी चेतावनी, जानें क्या कह गए?
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे दी चेतावनी, जानें क्या कह गए?
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget