एक्सप्लोरर

UP Crime: व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर अग्निपथ के विरोध में भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने के आरोप में सपा नेता समेत 5 गिरफ्तार

Agnipath Scheme: पुलिस ने बताया कि ये पांचों न तो आर्मी के सदस्य थे और न ही आर्मी की तैयारी कर रहे थे, इनका उद्देश्य केवल माहौल बिगाड़ना था.

Five Arrested For Sending Provocative Messages Against 'Agnipath': अग्निपथ योजना के विरोध में लोगों को भड़काने के मकसद से व्हाट्सऐप पर एक ग्रुप बनाकर उस पर भड़काऊ मैसेज वायरल करने के आरोप में उन्नाव पुलिस ने सपा जिला पंचायत सदस्य सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पहले व्हाट्सऐप पर एक ग्रुप बनाकर उसपर अग्निपथ योजना के विरोध में भड़काऊ मैसेज वायरल किया गया इसके बाद ग्रुप के चार एडमिन ने उस मैसेज को आगे फॉरवर्ड कर दिया. जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मैसेज में योजना के विरोध में भीड़ इकट्ठा करने, जाम लगाने और विरोध प्रदर्शन करने जैसी बात कही गई थी.

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
थाना मौरावां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हिलौली प्रथम से जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव, गोविंद कुशवाहा ने 3 दिन पहले "इकबाल जिन्दाबाद " नाम से वॉट्सएप ग्रुप बनाया था. आरोप है की इस ग्रुप में युवाओं को जोड़कर धरना प्रर्दशन करने के संबंध में भड़काऊ मैसेज वायरल किया, जो कि पुलिस के हाथ लग गया. वायरल हुए मैसेज में धरना प्रदर्शन का जिक्र किया गया था. मैसेज में मौरावां के अकोहरी चौराहा से जूलुस निकालने की तैयारी करने, TOD के खिलाफ विरोध करने का प्लान बनाया गया था, जिसके बाद मौरावां के रहने वाले गोविंद कुशवाहा, सपा नेता अंकित यादव को सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा वॉट्सएप ग्रुप के 3 अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.  मौरावां थाना पुलिस ने IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है.
 
पांचों में से कोई नहीं कर रहा था आर्मी की तैयारी
वहीं, सीओ पुरवा पंकज सिंह ने बताया कि अग्निपथ योजना का विरोध करने के लिए इंकलाब जिंदाबाद के नाम से वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया था. इस ग्रुम में मैसेज भेज कर लोगों को उकसाने और धरना और जुलूस के लिए प्रेरित किया जा रहा था. इस पर समय रहते थाना पुलिस द्वारा जांच की गई, जिसमें पाया गया कि ग्रुप के पांचों एडमिन का आर्मी से कोई संबंध नहीं था और न ही कोई आर्मी की तैयारी कर रहा था. ये लोग केवल माहौल खराब करना चाहते थे. पांचों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

Noida News: Morning Walk पर निकली महिलाओं से छीनते थे चेन, मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, ये समान हुआ बरामद

UP By-Elections: आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में सपा-बीजेपी में कड़ी टक्कर, अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार नहीं करने पर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget