एक्सप्लोरर

Coronavirus Hot Spot पश्चिम उत्तर प्रदेश के छह जिलों के 37 हॉटस्पॉट सील...ड्रोन कैमरों से की जा रही है निगरानी

कोरोन वायरस के बढ़ते खतरे से निपटने के लिये यूपी सरकार बड़े कदम उठा रही है। इस कड़ी में पश्चिम यूपी काफी सतर्कता बरती जा रही है। यहां 6 जिलों के 37 हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये हैं

मेरठ, एबीपी गंगा। कोरोना महामारी से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 जिलों के हॉट स्पॉट चिन्हित कर उन्हें पूरी तरीके से सील करने के आदेश दिए थे, जिन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात 12 बजे से पूरी तरह लागू कर दिया गया है। आपको बता दें इन 15 जिलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 जिले शामिल किए गये हैं, जिसमे गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, शामली, बुलंद शहर और सहारनपुर हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन 6 जिलों में 37 हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जनता से अपील भी की गई है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, उनकी सुविधा का सभी सामान उनके घर तक प्रशासन खुद पहुंचाएगा। वहीं सील किए गए सभी हॉटस्पॉट की निगरानी प्रशासन ड्रोन कैमरे से कर रहा है ताकि हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

हॉटस्पॉट सीलिंग को लेकर मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि पूरे जोन में 37 हॉट स्पॉट चिन्हित कर सील किए गए हैं, लेकिन कुछ अफवाहों को सोशल मीडिया पर देखकर लोग पैनिक हो गए थे, उन्हें लगा कि पूरे जिले को सील कर दिया जाएगा इसलिए लोग घरों से निकलकर सामान स्टोर करने लगे, लेकिन प्रशासन ने लोगों को समझाया और बताया कि कुछ स्पॉट हैं, जिन्हें चिन्हित किया गया है और उन्हीं को सील किया जाएगा। एडीजी ने बताया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, राशन, मेडिसिन व जो भी जरूरी सामान होगा उसे प्रशासन खुद उनके घर तक पहुंचाएगा। इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर भी लोगों को दिया गया है, साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है ताकि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत हो तो वह प्रशासन और पुलिस से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकें।

मेरठ में प्रशासन ने हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ाई है। पहले 11 हॉट स्पॉट चिन्हित थे लेकिन अब 12 हॉट स्पॉट चिन्हित कर सील किए गए हैं।। वहीं मेरठ मंडलायुक्त का कहना है कि जो भी इलाके सील किए गए हैं, उनके हर घर की स्कैनिंग और पूरे इलाके को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। मरीजों की संख्या को देखते हुए उन्होंने दावा किया कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पीपी किट मौजूद है। वहीं पूरे मंडल में लॉक डाउन का शत प्रतिशत पालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है, उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, हर जरूरी सामान उनके घर पर प्रशासन मुहैया कराएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget