एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: आरबीआई के फैसले से खफा सपा विधायक का पीएम मोदी पर हमला, कहा-'चुनावी साल में और भी आएंगे शिगूफे'

SP MLA on 2000 Rupee Note: आरबीआई ने 19 मई को बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान कर दिया. आरबीआई के फैसले पर सपा विधायक मंजूर हसन ने नाराजगी जताई है.

UP News: 2000 के नोट सर्कुलेशन से बाहर करने पर विपक्षी पार्टियों की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है. विरोधी पार्टी के नेता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर हैं. इसी कड़ी में सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर (Shahid Manzoor) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के फैसले पर नाराजगी जताई है. उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी साल में और भी कई शिगूफे देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि जवाबदेही के वक्त पीएम मोदी नया शिगूफा छोड़ देते हैं. शाहिद मंजूर ने सवाल उठाया कि दो हजार का नोट बाजार में लाने की आखिर जरूरत क्या थी जबकि 500 और 1000 का नोट बंद कर दिया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि काला धन बीजेपी नेताओं के घरों से निकल रहें हैं. छापेमारी में कभी 200 करोड़ तो कभी 500 करोड़ का खुलासा हो रहा है.

दो हजार रुपए का नोट बंद होने पर भड़की सपा

बता दें कि आरबीआई ने 19 मई को बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान कर दिया. आरबीआई ने साफ कर दिया है कि 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपए के नोट वैध रहेंगे. आम लोग 23 मई, 2023 से 30 सितंबर 2023 के बीच बैंकों में जाकर नोट को बदल सकते हैं. एक बार में दो हजार रुपए के 10 नोटों को बदला जा सकता है. आरबीआई ने साफ कर दिया है कि अकाउंट नहीं होने पर भी बैंक में दो हजार के नोटों को जमा किया जा सकता है.

सरकार को समझदारी दिखाने की दी गई सलाह

ग्राहकों से नोट बदलने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. आरबीआई के फैसले का बीजेपी नेता स्वागत कर रहे हैं. विरोध में आए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा-"कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है. दो हजार के नोट मामले में भी ऐसा ही हुआ है. लेकिन इसकी सजा देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने भुगती है. शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है."

UP News: दो IAS समेत 5 अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त की जांच शुरू होने पर सांसद मेनका गांधी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली में अखिलेश शामिल होंगे या नहीं? सपा चीफ ने खुद बताया
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली में अखिलेश शामिल होंगे या नहीं? सपा चीफ ने खुद बताया
मुलायम पर अमित शाह ने दिया बयान, अब अखिलेश का पलटवार, बोले- हार-जीत भाषणों से तय नहीं
मुलायम पर अमित शाह ने दिया बयान, अब अखिलेश का पलटवार, बोले- हार-जीत भाषणों से तय नहीं
अमित शाह के लखनऊ दौरे के बीच अखिलेश बोले- बीजेपी के लोग बेईमान हैं
अमित शाह के लखनऊ दौरे के बीच अखिलेश बोले- बीजेपी के लोग बेईमान हैं
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget