एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में डरा रहा कोरोना, 24 घंटे में आए 11 हजार से ज्यादा नए मामले, राज्य में एक्टिव केस 44 हजार के पार

Covid 19 In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस 44 हजार के पार चले गए हैं. राज्य में अब तक साढ़े नौ करोड़ से ज्यादा सैंपल्स की जांच हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (corona virus in uttar pradesh) संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को राज्य में 11 हजार से अधिक मामले आए और 5 लोगों की मौत हुई. नए मामलों में जारी बढ़ोत्तरी के बाद राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या भी 44 हजार के पार चली गई है.

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 11,089 मामले सामने आए. इस समयावधि में 543 लोग डिस्चार्ज होकर घरों को लौटे. हालांकि 5 लोग कोविड से जिन्दगी की जंग हार गए.

नए मामलों के सामने आने के बाद एक्टिव मामलों की संख्या  प्रसाद ने बताया कि राज्य में सोमवार को 2,05, 309 सैंपल्स की जांच की गई है. अब तक 9 करोड़ 50 लाख 58 हजार 609 सैंपल्स की जांच हो चुकी है. 

दूसरी ओर राज्य में टीकाकरण की बात करें तो समाचार लिखे जाने तक 21 करोड़ 75 लाख 10 हजार 764 खुराक दी जा चुकी थी. कोविन पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार मंगलवार शाम 4.39 बजे तक 15 लाख 56 हजार 116 खुराक दी गई थी. गौरतलब है कि इसी महीने से राज्य में चुनावी प्रक्रिया भी शुरू होनी है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और चुनाव आयोग का अधिक से अधिक टीकाकरण पर भी जोर है.

सोमवार को सामने आए थे 8,334 नये मामले 
बता दें सोमवार को यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,334 नये मामले सामने आए थे और चार मरीजों की मौत हुई थी. सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से जान गंवाने वालों में मेरठ, प्रयागराज, बुलंदशहर और सोनभद्र जिले के एक-एक मरीज शामिल थे. 

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वार्डो में पार्षदों के नेतृत्व में निगरानी समितियां क्रियाशील रहें और घर-घर संपर्क कर जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है उनकी सूची तैयार करें और यह सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं. सीएम ने कहा है कि यूपी में सरकारी और निजी कार्यालयों में 50% कार्मिकों की भौतिक उपस्थिति की व्यवस्था लागू की जाए. निजी क्षेत्र के कार्यालयों में भी सेवारत कोई कर्मचारी यदि कोरोना संक्रमित होता है तो उसे सवेतन 07 दिनों का अवकाश दिया जाए.

यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा, समाजवादी पार्टी में हो सकते हैं शामिल

UP Election 2022: अखिलेश यादव कहां से लड़ेंगे चुनाव और कब जारी होगी सपा उम्मीदवारों की लिस्ट? नरेश उत्तम पटेल ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget