एक्सप्लोरर

प्रयागराजः अब एसटीएफ को मिली कोरोना गाइडलाइन्स के पालन करवाने की जिम्मेदारी, 50 टीमें गठित

प्रयागराज में अब एक स्पेशल टास्क फोर्स लोगों से कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करवाएगी.

प्रयागराज, एबीपी गंगा। अभी तक माफियाओं और दूसरे शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए मशहूर यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स को अब कोविड की गाइडलाइन का पालन करवाने की जिम्मेदारी मिल गई है. इसके अलावा टास्क फोर्स कोरोना महामारी के खतरे के प्रति भी लोगों को जागरूक करेगी. प्रयागराज पुलिस ने इस नई ज़िम्मेदारी को निभाने के लिए जिले में एसटीएफ की पचास से ज़्यादा टीमों का गठन किया है.

एसटीएफ की यह टीमें न सिर्फ जगह जगह चेकिंग और छापेमारी कर मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूलेंगी. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करेंगी. दुकानों -बाज़ारों और दूसरे सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ नहीं जुटने देंगी, बल्कि साथ ही लोगों के बीच जाकर उन्हें कोरोना के खतरे के प्रति आगाह करेंगी. उन्हें जागरूक और ज़िम्मेदार बनाएंगी और आर्थिक तंगी की वजह से जिनके पास मास्क और सेनेटाइजर समेत बचाव और एहतियात की दूसरी सामाग्रियां नहीं हैं, उन्हें वह मुफ्त में मुहैया भी कराएंगी.

हाईकोर्ट के आदेश पर गठन दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट इन दिनों यूपी में कोविड के हालात को लेकर काफी सख्त है. हाईकोर्ट प्रयागराज को मॉडल के तौर पर तैयार कर वहां कई तरह के प्रयोग करने की हिदायत देता है. इसी कड़ी में हाईकोर्ट ने पिछले दिनों पुलिस प्रशासन को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था. हाईकोर्ट के इस आदेश पर प्रयागराज का सरकारी महकमा कुछ ज़्यादा ही सक्रिय हो गया. जिले के एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने हर थाना क्षेत्र में स्पेशल टास्क फ़ोर्स की टीम गठित कर दी है. शहरी इलाके के थानों में दो -दो टीमें रहेंगी, जबकि ग्रामीण इलाके में एक टीम. एसटीएफ की इन टीमों की अगुवाई सब इंस्पेक्टर रैंक का अफसर करेगा.

रोज शाम को होगी समीक्षा रोज़ शाम को सर्किल लेवल पर इसकी समीक्षा होगी. संबंधित टीम लीडर को अपनी रिपोर्ट रोज़ सर्किल आफिसर को सौंपनी होगी. प्रयागराज में चालीस थाने हैं. इनमें से सत्रह थाने शहरी इलाके और बाकी ग्रामीण इलाके के हैं. इस तरह यहां साठ से ज़्यादा टीमों का गठन किया जा रहा है. कई टीमों ने अपना काम शुरू कर दिया है, जबकि बाकी बची टीमें एक से दो दिनों में अपना काम शुरू करेंगी.

गंभीर हालात हैं प्रदेश में एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के मुताबिक़ कोरोना को लेकर यह बहुत गंभीर वक्त है. ऐसे वक्त में सजगता बेहद ज़रूरी है. लोग जागरूक हों और अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं, इसलिए पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स गठित की गई है. यह न मानने वालों से जुर्माना वसूलेगी. उनके खिलाफ केस दर्ज करेगी. ज़रुरत पड़ने पर गिरफ्तारी करेगी और सख्ती बरतेगी. इसके साथ ही टीम दुकानों व बाज़ारों की भी निगरानी कर वहां भीड़ नहीं इकठ्ठा होने देगी.

ये भी पढ़ेंः

प्रयागराजः बाहुबली अतीक पर एक और चोट करने की तैयारी में योगी सरकार, अब खर्च की वसूली भी होगी

आगरा के इस युवक ने ली चांद पर जमीन, सुशांत का बड़ा फैन है गौरव गुप्ता  

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget