एक्सप्लोरर

गोरखपुरः ब्लॉक प्रमुख के भाई की पीट-पीट कर हत्या, 12 लोगों पर केस दर्ज

यहां गोरखपुर में सरदारनगर की ब्लॉक प्रमुख के भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में 12 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। हत्या का कारण चुनावी रंजिश माना जा रहा है।

गोरखपुर, एबीपी गंगाः गोरखपुर में एक ब्लॉक प्रमुख के भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. सरदारनगर की ब्लॉक प्रमुख शशिकला यादव के भाई दिनेश यादव का शव गांव के बाहर खेत से मिला. हत्या की बात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आरोप है कि युवक की हत्या चुनावी रंजिश में की गई है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस के बाद जल्द मामले का खुलासा होगा.

हत्या की सूचना के बाद एसएसपी डा.सुनील गुप्ता, सीओ रचना मिश्रा, चौरीचौरा इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह, झंगहा इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह भारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. एहतियात के तहत गांव में पीएसी और पुलिस लगा दी गई. मौका-ए वारदात का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने दिनेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि दिनेश की पीट-पीट कर हत्या की गई है. हालांकि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्‍पष्‍ट हो पाएगा. मृतक के शरीर के अलावा गले पर भी चोट के निशान मिले हैं. हत्या में शामिल लोगों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक दिनेश यादव गुरुवार की देर शाम सात बजे ब्रह्मभोज में जाने के लिए निकला. आरोप है कि दिनेश को पहले से घात लगाकर इंतजार कर रहे लोगों ने पीट पीट कर मार डाला. हत्या करने के बाद खेत में शव को खेत में फेंक दिया। उधर, दिनेश के घरवाले उसे पूरी रात तलाश करते रहे लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला. हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है.

दिनेश यादव दो भाइयों में छोटा था. इससे पहले उसके बड़े भाई राजेश यादव की परिवारिक विवाद में मौत हो गई थी. दिनेश अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है. जिसमें अनुराग, अंकित और एक बेटी शालू शामिल है. हालांकि, दिनेश यादव के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज रहे हैं. दिनेश पर साल 2010 से लेकर 2017 तक मारपीट के 6 केस दर्ज हुए. उसके खिलाफ पुलिस ने 2017 और 2020 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की. पिछले वर्ष उसे जिला बदर भी किया गया था.

फिलहाल, आमकोल गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पीएसी के साथ ही कई थानों की फ़ोर्स लगा दी गई है. घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है. शव मिलने के बाद गांव के कुछ लोग उस बस्ती में घुस गए. जहां के लोगों पर हत्‍या का आरोप है. फिलहाल बस्‍ती के कई युवक घर छोड़कर फरार हो गए हैं. पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद और चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें मेरठ: राम मंदिर की नींव में भरी जाएगी गगोल तीर्थ की मिट्टी, भगवान राम ने यहां किया था राक्षसों का वध कमलनाथ ने किया राम मंदिर का स्वागत, ओवैसी ने कहा- दिल की बात जुबां पर आ गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget