एक्सप्लोरर

आखिर किन विधायकों के भरोसे अखिलेश यादव ने MLC चुनाव में उतार दिया अपना दूसरा उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद के चुनाव को अपना दूसरा उम्मीदवार उतारकर काफी दिलचस्प बना दिया है. अखिलेश यादव ने जब आज पार्टी दफ्तर में विधायकों की बैठक बुलाई तो उसमें जीत की रणनीति को लेकर चर्चा की साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने अपना जो दूसरा उम्मीदवार उतारा है वह भी चुनाव में जीत हासिल करेगा.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के एमएलसी चुनाव के दोनों उम्मीदवार कल सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे. समाजवादी पार्टी ने एमएलसी चुनाव के लिए दो उम्मीदवार अहमद हसन और राजेन्द्र चौधरी को मैदान में उतारा है. जिनमें से अहमद हसन वर्तमान में भी MLC हैं और विधान परिषद में नेता विरोधी दल है. अखिलेश यादव ने जीत की रणनीति तय करने के लिए आज भी पार्टी दफ्तर पर विधायकों की बैठक बुलाई थी जिसमें वरीयता क्रम करते हुए आज विधायकों ने उम्मीदवारों के पर्चे पर हस्ताक्षर किए. समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद के चुनाव को अपना दूसरा उम्मीदवार उतारकर काफी दिलचस्प बना दिया है. समाजवादी पार्टी के पास वैसे तो संख्या बल के लिहाज से एक विधान परिषद सदस्य को जिताने के नंबर हैं, लेकिन दूसरे सियासी दलों के भरोसे और कुछ बागियों के सहारे समाजवादी पार्टी ने दूसरा भी उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है. पार्टी दफ्तर पर आज अखिलेश यादव ने जब विधायकों की बैठक बुलाई तो उसमें जीत की रणनीति को लेकर चर्चा की साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने अपना जो दूसरा उम्मीदवार उतारा है वह भी चुनाव में जीत हासिल करेगा.

सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने अपने दूसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए जो सियासी गुणा गणित तैयार किया है उसमें पहली वरीयता के 31 वोट देने के बाद सपा के अपने 15 विधायक बचते हैं और बाकी बचे वोटों के लिए सपा की रणनीति के मुताबिक अब बसपा के 8 विधायक उसे सपोर्ट करेंगे, जबकि ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा के 4 विधायक उसे सपोर्ट कर सकते हैं.

इसके अलावा समाजवादी पार्टी कांग्रेस के 5 विधायकों का वोट भी अपने खाते में जोड़कर चल रही है. साथ ही बीजेपी विधायक और 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ज्वाइन करने वाले विधायक अवतार सिंह भड़ाना का वोट सपा अपने कोटे में गिन रही है. इस तरह उसके कुल वोट 33 हो जाते हैं जो सपा के दूसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए काफी हैं.

कल जब सपा के दोनों उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे उस वक्त अखिलेश यादव पार्टी विधायकों के साथ विधान परिषद में मौजूद रहेंगे पार्टी के विधायकों ने भी दावा किया कि उनके दोनों उम्मीदवार इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे.

ये भी पढ़ें.

2022 विधानसभा चुनाव के लिये उत्तराखंड कांग्रेस ने कमर कसी, जिलों के प्रभारी तय किये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget