एक्सप्लोरर

Year Ender 2022: राजस्थान की तीन महिला विधायक, जिन्होंने इस साल खूब बटोरीं सुर्खियां, जानिए ऐसा क्या है खास

Goodbye 2022: कांग्रेस के पास कुल 15 महिला विधायक हैं. वहीं, बीजेपी से 10 महिलाएं विधायक बनीं. वर्तमान राजनीति में कुछ महिला विधायकों ने खूब आवाज उठाई. दिव्या मदेरणा ने तो अपनी ही पार्टी को घेरा.

Yearender 2022: राजस्थान की राजनीति में साल 2022 बहुत अहम रहा. एक तरफ कुछ नेताओं का भविष्य तय हुआ, तो दूसरी तरफ कुछ विधायकों ने अपने बयानों से खूब सुर्खियां बटोरीं. राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 27 पर महिला विधायक हैं. 

वर्ष 2022 में कांग्रेस की महिला विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) चर्चा में रहीं. वहीं, बीजेपी के लिए शोभा रानी कुशवाहा (Shobha Rani Kushwaha) बड़ी मुसीबत बनीं. राजस्थान सरकार में मंत्री जाहिदा खान (Zahida Khan) भी खूब चर्चा में रहीं. आइये जानते हैं आखिर इन्होंने ऐसा क्या बोला है, जो इनकी पार्टी के लिए महंगा पड़ गया था.

दिव्या मदेरणा ने अपनी सरकार को ही 'घेरा'
दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) जोधपुर की ओसियां विधानसभा सीट (Osian Assembly Seat) से कांग्रेस की विधायक हैं. दिव्या ने हमेशा मुखर होकर अपनी हर बात रखी है, लेकिन  25 सितंबर को जयपुर में जो सियासी ड्रामा हुआ उसके बाद से लगातार दिव्या वह मीडिया में बनी रहीं. 

दिव्या मदेरणा ने खुलकर कुछ नेताओं के खिलाफ बोला. 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के साथ फोटो की वजह से भी दिव्या मदेरणा ने सुर्खियां बटोरीं. दिव्या सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं. मुख्यमंत्री हों या फिर कोई और मंत्री, सभी को दिव्या ने समय-समय पर मुद्दों को लेकर खूब घेरा है. कई बार तो सरकार पर सवाल उठा दिया और कई बार मुख्यमंत्री से सीधे सवाल ही कर दिया.

शोभा रानी कुशवाहा अकेली बीजेपी विधायक
भारत संभाग में धौलपुर से बस शोभा रानी कुशवाहा (Shobha Rani Kushwaha) ही अकेले बीजेपी से चुनाव जीत पाई थीं. लेकिन उन्होंने भी बीजेपी से बगावत कर दी. वो चर्चा में तब आईं, जब राजस्थान में राज्यसभा के लिए मतदान देना था और उन्होंने क्रॉस वोट कर दिया था. क्रॉस वोटिंग से चर्चा में आने के बाद उन्हें बीजेपी प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय अनुशासन समिति ने 'कारण बताओ नोटिस' दिया था. 

इसके बाद शोभा रानी कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. इससे पहले शोभारानी ने मीडिया में बयान देकर बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के कुछ नेताओं पर पंचायत चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर आरोप लगाया था. लेकिन शोभारानी अभी भी विधायक हैं.

जाहिदा खान क्यों आई थीं चर्चा में
जाहिदा खान (Zahida Khan) राज्य मंत्री हैं और राजनीति में काफी चर्चा में बनी रहती हैं. जाहिदा खान भरतपुर के कामां से कांग्रेस की विधायक हैं. पिछले दिनों भरतपुर के पहाड़ी क्षेत्र में मंडी समिति के चुनाव में जाहिदा खान वहां गईं. किसी ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, लेकिन जाहिदा खान ने कहा था कि 'फूलन सूं तो काम नहीं चलेगा'. आज हमको काम करके जांगा. इतने में ही स्वागत करने वाले सदस्य ने जाहिदा खान के मन की बात परख ली और फिर 500-500 रुपए के नोट की एक करीब 51 हजार रुपए की माला पहनाई. इसके बाद से जाहिदा खान हमेशा चर्चा में बनी हुई हैं.

कुल 27 महिला विधायक
राजस्थान विधानसभा में इस बार कुल 27 महिला विधायक हैं, जिनमें से बीजेपी के पास 10 की संख्या है. कांग्रेस के पास कुल 15 महिला विधायक हैं. रमीला खड़िया ने बांसवाड़ा की कुशलगढ़ सीट से निर्दलीय चुनाव जीता है. वहीं, नागौर की मेड़ता विधानसभा सीट से इंद्रा देवी ने आरएलटीपी से चुनाव जीता है. इस साल राजस्थान की राजनीति भले ही खूब चर्चा में रहीं, लेकिन इनमें से बस कुछ ही विधायक हैं जो मीडिया में चर्चा में बनी रहीं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: क्या पायलट के हाथ होगी राजस्थान की कमान, चुनाव से पहले जनता को अशोक गहलोत ने क्यों दिया ये खास संदेश?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget