एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: क्या किरोड़ी लाल मीणा केंद्र सरकार में मंत्री बनेंगे,राजस्थान के राजनीतिक गलियारे में चर्चा हुई तेज

Rajasthan News: पिछले दिनों अलवर में एक शादी समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किरोड़ी लाल मीणा को दिल्ली जाने की बधाई दी थी. इससे उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाओं को बल मिला है.

Jaipur News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अभी 10 महीने का समय बचा है. लेकिन बीजेपी (BJP) सोशल इंजीनियरिंग में जुट गई है. इसके लिए केंद्र की सरकार से लेकर राज्य के संगठन तक को तैयार किया जा रहा है.केंद्र सरकार में भी फेरबदल की चर्चा है. राजस्थान से एक से दो लोगों को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह मिलने की बात कही जा रही है.चर्चा है कि बीजेपी इस सोशल इंजीनियरिंग में बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena ) पर दांव लगा सकती है. इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है. चर्चा तो यहां तक है कि पिछले दिनों अलवर में एक शादी समारोह में जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) से किरोड़ी लाल मीणा की मुलाकात हुई तो मुख्यमंत्री ने उन्हें दिल्ली जाने तक की बधाई दे दी.इसके बाद से चर्चा और तेज हो गई है.तो क्या बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग में यह कदम फिट बैठेगा. जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी.

धरने पर नहीं लौटे हैं किरोड़ी लाल मीणा 

पिछले दिनों पेपर लीक और अन्य मामलों को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा धरना-प्रदर्शन किया था.उसी समय पीएम नरेंद्र मोदी को 12 फरवरी को दौसा था. उसके पहले ही किरोड़ी ने अपना धरना स्थगित कर दिया था.सरकार को सात दिनों का समय दिया था.अगर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से सात दिन बाद फिर धरना देने की बात कही थी. लेकिन अब सात दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी धरना फिर से शुरू नहीं हुआ.इसके पीछे कई वजह बताई जा रही है.सूत्रों की माने तो किरोड़ी को इंतजार है बस 'आलाकमान'के अगले आदेश का.इसलिए अब एक अजीब सी राजनीतिक शांति छाई हुई है. 

केंद्रीय मंत्रिमंडल में राजस्थान की हिस्सेदारी

आंकड़ों को देखा जाय तो राजस्थान से लोकसभा और राज्यसभा में बीजेपी के कुल 28 सदस्य मौजूद हैं.वहीं अगर केंद्रीय मंत्रिमंडल में राजस्थान की भागीदारी की बात करें तो सिर्फ चार मंत्री राजस्थान से हैं. ये हैं लोकसभा सदस्य गजेंद्रसिंह शेखावत,अर्जुनराम मेघवाल और कैलाश चौधरी और एक राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं.हालांकि,इनसब के बावजूद बीजेपी यहां पर सोशल इंजीनियरिंग में अपने को कमजोर महसूस कर रही है.

जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत गैर आरक्षित वर्ग से आते हैं, वहीं बाकी तीन मंत्री आरक्षित वर्ग में आते हैं.मोदी मंत्रिमंडल में राजस्थान से कोई भी आदिवासी वर्ग से मंत्री नहीं है.ऐसे में आदिवासी वर्ग से किसी बड़े चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.राज्य के पार्टी संगठन में एक दो नई नियुक्तियां हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें

REET Paper Leak: RPSC के बाद अब REET पेपर लीक की खबर! परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र हल करते पकड़े गए अभ्यर्थी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget