एक्सप्लोरर

REET Paper Leak: RPSC के बाद अब REET पेपर लीक की खबर! परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र हल करते पकड़े गए अभ्यर्थी

REET Mains 2023: रीट परीक्षा में लगभग 8 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. इसके लिए राजस्थान के 11 जिलों में 2940 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा से पहले एग्जाम सेंटर पर कैंडिडेट्स के परिजनों का हंगामा.

Rajasthan Paper Leak: राजस्थान में शनिवार से शुरू हुई 48000 पदों के लिए REET-मेंस ( शिक्षक भर्ती परीक्षा ) परीक्षा से पहले जोधपुर में पेपर लीक का मामला सामने आया है. जोधपुर में एक गिरोह को दबोचा गया है, जो बनाड़ क्षेत्र में एक मेरिज गार्डन में पेपर सॉल्व कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, पकड़े गए सभी लोग इस भर्ती परीक्षा के कैंडिडेटस हैं. तीन दर्जन अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके बाद उन सभी को परीक्षा केंद्र ले जाया गया. परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्थी के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया है.

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में बालसमंद स्कूल में भर्ती परीक्षा के केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्र पर लाए जाने के दौरान स्कूल के बाहर खड़े कुछ अभ्यर्थियों के परिजनों ने हंगामा कर दिया. इसपर परीक्षा केंद्र पर मौजूद पुलिस के जवानों ने समझाइश की. अभ्यार्थियों के परिजनों ने इस हंगामे का एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं. परीक्षा केंद्र में 1 घंटे पहले तक एंट्री निर्धारित की गई थी, लेकिन इन समय के बाद कैंडिडेट्स को ले जाया गया, जिसको लेकर हंगामा हुआ.

पेपर मैच के होने के बाद की जाएगी कार्रवाई
जोधपुर पुलिस कमिश्नर ईस्ट के मंडोर पुलिस थाना एसएचओ मनीष देव ने आक्रोशित भीड़ से समझाइस की. उन्होंने बताया कि इन अभ्यर्थियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है. इनकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी. सभी अधिकारियों ने मिलकर निर्णय लिया है कि इन सभी को परीक्षा केंद्र पर भेजा जाए, जहां पर परीक्षा के दौरान पेपर मैच किया जाएगा. पेपर मैच होगा तो इनकी गिरफ्तारी होगी, वरना इन्हें छोड़ दिया जाएगा.

8 लाख के पार है अभ्यर्थियों की संख्या
REET-मेंस (शिक्षक भर्ती) परीक्षाब 48000 पदों के लिए दो पारी में होंगे पहली शिफ्ट 09:30 मिनिट से 12:00 तक चलेगी, जिसमें 21000 पदों के लिए लेवल-1 के 2 लाख अभ्यार्थी एग्जाम देंगे. दूसरी पारी शाम 3:00 से 5:30 तक लेवल-2 के सब्जेक्ट साइंस और मैथ के लिए स्टूडेंट एग्जाम देंगे. बताया जा रहा है कि इस एग्जाम में कैंडिडेट्स की संख्या आठ लाख के पार है और प्रदेश के 11 जिलों में 2940 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Paper Leak: 40 लाख रुपए में हुआ था हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य का सौदा, सौदेबाजी करने वाला निकला टीचर

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट

वीडियोज

E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget