एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में फिर बदला मौसम, कल जोधपुर समेत इन जिलों में हो सकती है बरिश

Rajasthan Weather News: मौसम विभाग ने बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज अंधी के साथ- साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है.

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) के मौसम में बड़ा बदलाव आ गया है. बीकानेर (Bikaner), जोधपुर (Jodhpur), अजमेर (Ajmer) और जयपुर (Jaipur) संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी और हल्की से मध्यम स्तर पर बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है. आंधी-बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी उत्तरी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं 7-8 जून को भी जारी रहने की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 

जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के जिलों में बारिश तेज हो सकती है. जयपुर में तेज आंधी-तूफ़ान चलने भी लगी है. वहीं मंगलवार को राज्य सरकार ने सभी जिला कलक्टरों को निर्देशित किया है कि वो आगामी दक्षिणी पश्चिम मानसून के तहत बाढ़ संभावित क्षेत्रों में तैयारियों के संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित कर जिले में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें. 

10 जुलाई तक आकलन करने के निर्देश 
मंगलवार की बैठक में आपदा प्रबंधन, सहायता और नागरिक रक्षा विभाग की ओर से सभी जिला कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में बताया गया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सभी जिला कलेक्टरों को जिला आपदा प्राधिकरण की बैठक करना अनिवार्य है, जिससे वो अपने जिले में मानसून की तैयारियों के संबंध में समीक्षा कर सकें. पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि जिला कलेक्टरों को 10 जुलाई तक जोखिम वाले क्षेत्रों का आकलन, चेतावनी प्रणाली की समीक्षा , आपातकालीन व्यवस्था और जिला आपदा प्रबंधन योजना आदि का प्लान आपदा प्रबंधन विभाग को भेजें.

 तापमान में आएगी गिरावट 
वहीं मौसम विभाग जयपुर के निदेशक डॉ राधेश्याम शर्मा का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में तीन से चार दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा. कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है. इस दौरान तूफान भी चलेगा. एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो पंजाब और हरियाणा की तरफ अपना असर दिखा रहा है. इसके चलते प्रदेश में भी पर बारिश होने के साथ तापमान में गिरावट आएगी.

Rajasthan: कोटा में सीवरेज लाइन का काम कर रहे तीन मजदूर 25 फुट गहरे गड्ढे में गिरे, तीनों की मौत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget