एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा में सीवरेज लाइन का काम कर रहे तीन मजदूर 25 फुट गहरे गड्ढे में गिरे, तीनों की मौत

Kota News: कोटा सीवरेज लाइन का कार्य करते समय हुआ बड़ा हादसा है. इस हादसे में सीवरेज लाइन का काम कर रहे तीन श्रमिकों की करीब 25 फुट गहरे गड्ढे में गिरने के कारण मौत की मौत हो गई.

Kota News: कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में सीवरेज लाइन का कार्य करते समय हुआ बड़ा हादसा है. इस हादसे में सीवरेज लाइन का काम कर रहे तीन श्रमिकों की करीब 25 फुट गहरे गड्ढे में गिरने के कारण मौत की मौत हो गई. वहीं एक श्रमिक को बचा लिया गया. उसे इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस हादसे में जान गवाने वााले तीनों श्रमिक झाबुआ जिले के रहने वाले थे.

ये हादसा मंगलवार चार बजे हुआ. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के निवासी गलिया (33), करे सिंह (30) और कमल (25) की दम घुटने से मौत हुई है.  पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल ने बताया कि उन्होंने बताया कि,  तीनों मजदूर विवाहित थे. पुलिस ने तीनों मजदूरों के शव को मोर्चरी में रखवाया है, जबकि एक अन्य मजदूर रवि को सुरक्षित निकाल लिया गया. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनके आने के बाद मेडिकल बोर्ड की टीम ने पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

दिया जाएगा मुआवजा
वहीं आरयूआईडीपी के एसी राकेश गर्ग ने बताया कि मजदूर खाली सिवरेज की सफाई के लिए टैंक में उतरे थे, टैंक पूरा खाली था और सिवरेज के कनेक्शन भी नहीं हुए थे. ऐसे में एक मजदूर को उतारा, तो वो बेहाश हो गया. इसके बाद तीन और मजदूरों को उतारा गया. एक मजदूर तो बाहर आ गया, जबकी तीन वहीं रह गए. गर्ग ने बताया कि  संभवतया दम घुटने से उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि कम्पनी की और से मजदूरों के परिजनों को मुआवजा दिया  जाएगा.

 निगम ने रेस्क्यू कर निकाले तीन शव
उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही की बात पर उन्होंने कहा कि पूरे शहर में इसी तरह से काम कर रहे हैं. कहीं भी समस्या नहीं आई क्योंकि सिवरेज लाइन चालू नहीं हैं, इसलिए गैस नहीं बनती और चैम्बर के ढक्कन को दो दिन पहले ही खोल दिया जाता है. फिर भी क्या लापरवाही रही यह जांच का विषय है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे रेस्क्यू दल ने मास्क और ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे चैम्बर में उतरकर मजदूरों को रस्सी के सहारे निकाला और तत्काल अस्पताल लेकर गए, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया.

एक घंटे बाद निकाले जा सके मजदूर  
निगम के गोताखोर अमजद ने बताया कि एक-एक कर सभी को बाहर निकाला गया, जिसमें एक की जान बच गई, जबकी तीन की मौत हो गई. सीवरेज में करीब 25 फीट का गढ्ढा है. बता दें कुन्हाडी थाना क्षेत्र के बालिता गांव में राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम द्वारा सीवरेज की सफाई करवा रहा था. वहां पर 9 मजदूर और अधिकारी के साथ ठेकेदार के सुपरवाइजर काम कर रहे थे. एक मजदूर देवी लाल ने बताया  कि सबसे पहले केरे सिंह को चैम्बर में उतारा गया, जब वह नहीं आया तो दूसरे को भेजा. वह भी नहीं आया तो एक-एक कर दो और मजदूर उतारे गए, जिसमें से एक रवि केवल बाहर आया और बाकी नहीं आए. उसके बाद अफरा तफरी मच गई और निगम की रेस्क्यू टीम को सूचना दी. एक घंटे बाद उन्हें चैम्बर से निकाला जा सका.

की जा रही है जांच 
डीएसपी शंकर लाल ने बताया कि सीवरेज लाइन के दौरान काम करते समय तीन मजदूरों की मौत हो गई है. मामले की जांच की जा रही है. सुरक्षा बंदोबस्त थे या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है. 

Rajasthan: भरतपुर में शख्स ने नाबालिग लड़की के साथ की रेप की कोशिश, शोर मचाने पर भागा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget