एक्सप्लोरर

निशाने पर जोधपुर के 10 हैंडीक्राफ्ट कारोबारी, प्रतिबंधित जानवरों की हड्डियों से बने आइटम्स बरामद

Jodhpur News: जोधपुर मंडल के डीएफओ मोहित गुप्ता ने बताया कि तीन दिन तक अलग-अलग जगहों पर रेड डालकर प्रतिबंधित जानवरों की हड्डियों से बने आइटम्स का जखीरा बरामद किया गया.

Rajasthan News: राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर जोधपुर हैंडीक्राफ्ट के लिए भी मशहूर है. दिल्ली से वन्य अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की टीम ने जोधपुर में छापामार कार्रवाई की है. हैंडीक्राफ्ट कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी में प्रतिबंधित जानवरों की हड्डियों से बने आइटम्स बरामद हुए. आइटम्स लेपर्ड के सिर और हाथी के दांत से बनाये गये थे.

छापेमारी कार्रवाई तीन दिन तक अलग-अलग जगहों पर की गयी. शनिवार को भी संगरिया इलाके की फैक्ट्री सहित कई ठिकानों पर छापा मारकर आइटम जब्त किया गया है.

कार्रवाई में जोधपुर वन विभाग की टीम और पुलिस शामिल रही. मामले में हैंडीक्राफ्ट कारोबारी भुवनेश कंसारा के साथ उषा अब्बानी को हिरासत में लिया गया है. जोधपुर मंडल के डीएफओ मोहित गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शनिवार और रविवार तीन दिन तक अलग-अलग जगहों पर रेड डालकर प्रतिबंधित जानवरों की हड्डियों से बने आइटम्स का जखीरा बरामद किया गया. जखीरे में लेपर्ड का सिर, सांभर की खाल, सांभर के सिंग, हाथी दांत से बनी चूड़ियां, गहने रखने का बॉक्स, पेन स्टैंड, पिकदान, सिंदूर रखने की डिब्बी, कुल्हाड़ी, हाथी दांत की बनी 7 मूर्तियां समेत करीब 250 आइटम्स शामिल हैं.

जोधपुर में दिल्ली की टीम ने मारा छापा

बरामद आइटम्स की कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है. हैंडीक्राफ्ट कारोबारी भुवनेश कंसारा और उषा अब्बानी से पूछताछ जारी है. हाथी दांत से बने एंटीक आइटम और लेपर्ड का सिर असली है. प्रतिबंधित जानवरों की हड्डियों से बने हैंडीक्राफ्ट आइटम के खिलाफ जोधपुर की सबसे बड़ी कार्रवाई बतायी गयी है. डब्ल्यूसीसीबी उपनिदेशक माधविनन और डीएफओ मोहित गुप्ता के नेतृत्व में 30 लोगों की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है.

निशाने पर हैं 10 हैंडीक्राफ्ट कारोबारी 

डब्ल्यूसीसीबी की टीम अभी जोधपुर में डेरा डाले हुए है. टीम के निशाने पर 10 से ज्यादा हैंडीक्राफ्ट कारोबारी हैं. हैंडीक्राफ्ट कारोबारी वन्यजीवों से जुड़े उत्पाद की खरीद फरोख्त करते हैं. छापेमार कार्रवाई से हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. डब्ल्यूसीसीबी की टीम का मानना है कि वन्यजीवों में शेर के नाखून और हड्डियों की सप्लाई का जोधपुर प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है. 

ये भी पढ़ें-

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का MLA अशोक कोठारी के सदस्यता विवाद पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget