एक्सप्लोरर

Vimal Bai Story: मगरमच्छ के जबड़े से पति को जिंदा बचा लाई विमल बाई, पढ़िए पांच मिनट तक चले संघर्ष की पूरी कहानी

Rajasthan News: विमल बाई ने बताया कि मगरमच्छ उसके पति को लेकर गहरे पानी में जा रहा था. मुझे कुछ नहीं सूझ रहा था.मैं सिर्फ लाठी से उस पर लगातार हमला कर रही थी. इसके अलावा मेरे पास कोई और चारा नहीं था. 

Karauli News: आपने पतिव्रता सावित्री और उनके पति सत्यवान की कहानी पढ़ी होगी. इसमें सावित्री ने यमराज के बंधन से अपने पति को छुड़ा लिया था. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल के रोधई के कैमकच्छ गांव में सामने आया है. यहां की एक महिला ने मगरमच्छ से लड़कर अपने पति की जान बचाई. यह पूरा वाकया करीब पांच मिनट का है. आप भी पढिए विमल बाई के साहस की कहानी.

क्या करने नदी में गया था बन्ने सिंह 

मिली जानकारी के अनुसार केदार मीणा का 26 साल का बेटा बन्ने सिंह चंबल नदी किनारे बकरियां चरा रहा था. उसकी बकरियां जब नदी में पानी पी रही थीं तो वह भी चंबल नदी में नहाने चला गया.इस दौरान नदी में ही पीछे से मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया. मगरमच्छ ने उसका पैर अपने मुंह में ले लिया था. मगरमच्छ उसे नदी में गहरे पानी की ओर खींच कर ले जा रहा था.

मगरमच्छ से बचने के लिए बन्ने सिंह ने पूरी ताकत लगा दी और उसके कमर को पकड़ लिया और चीखने-चिल्लाने लगा. पति की चीख-पुकार कुछ दूरी पर खड़ी उसकी पत्नी विमल बाई ने सुनी. वह लाठी लेकर पानी में कूद पड़ी. उसने मगरमच्छ पर लाठी से वार करना शुरू कर दिया. लेकिन मगरमच्छ ने उसके पति का पैर नहीं छोड़ा और बन्ने सिंह को गहरे पानी में ले जाने लगा. यह देखकर विमल बाई ने पूरी ताकत लगाकर मगरमच्छ की आंख पर लाठी से हमला किया. इसके बाद मगरमच्छ ने उसके पति का पैर छोड़ दिया. 

पति की जान बचाने के बाद क्या बोली विमल बाई

पति को मगरमच्छ के मुंह से निकालकर विमल बाई नदी से बाहर लाई. वहां से वह पति को कंधे पर लादकर 300 मीटर दूर अपने घर पहुंची.वहां से उसके परिजन उसे मंडरायल अस्पताल लेकर गए. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे करौली रेफर कर दिया. करौली में इलाज के बाद बन्ने सिंह को छुट्टी दे दी गई.

बन्ने सिंह ने बताया कि मेरा एक पैर मगरमच्छ के जबड़े में और दूसरा पानी में टिका था, मैंने नहीं सोचा था कि मगरमच्छ से बच जाऊंगा. लेकिन मुझे पत्नी ने बचा लिया. वहीं विमल बाई का कहना था कि अपने पति को बचाने के लिए मेरी जान भी चली जाती तब भी कोई बात नहीं होती. इन्हें छुड़वाकर मैंने भी दूसरा जन्म लिया है. उसने बताया कि मगरमच्छ मेरे पति को जबड़े में लेकर गहरे पानी में जा रहा था. मुझे कुछ नहीं सूझ रहा था.मैं सिर्फ लाठी से उस पर लगातार वार किए जा रही थी. इसके अलावा कोई मेरे पास कोई और चारा नहीं था. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: सचिन पायलट के 'अनशन' वाले सवाल को सीएम गहलोत ने टाला, कहा- 'हमारा ध्यान केवल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget