एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सचिन पायलट के 'अनशन' वाले सवाल को सीएम गहलोत ने टाला, कहा- 'हमारा ध्यान केवल...'

Rajasthan Politics News: सीएम अशोक गहलोत ने यह दावा किया है कि राजस्थान के एंटी करप्शन ब्यूरो ने कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर कार्रवाई की है जो कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए थे.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruptio Bureau) ने कई बड़े भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है जबकि ऐसा देश में कहीं और नहीं हुआ. साथ ही उन्होंने सच‍िन पायलट (Sachin Pilot) के 'अनशन' से जुड़े सवालों को यह कहते हुए टाल दिया क‍ि 'हमारा लक्ष्य केवल महंगाई राहत है.'

मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट द्वारा पूर्ववर्ती बीजेपी नीत सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की मांग किए जाने के संबंध में सवाल पर कहा, 'आपको मालूम है देश भर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जितने छापे यहां मारे हैं. यहां चार-पांच आईएएस, आईपीएस सहित कितने लोगों को पकड़ा है, हिन्दुस्तान में ऐसा हुआ है कहीं?' उन्होंने कहा, 'अगर आप ज्यादा छापे मारते हैं तो नकारात्मक सोच वाले लोग कहेंगे कि यहां बहुत भ्रष्टाचार है इसलिए छापे पड़ रहे हैं. इसका मतलब है कि छापे मारो ही नहीं... आपको करना ही नहीं है इसका मतलब... इसलिए यह सोच गलत है.’

हमारा लक्ष्य महंगाई से राहत- अशोक गहलोत
गहलोत ने पायलट के 'अनशन' से जुड़े लगभग सभी सवालों को यह कहते हुए टाल दिया कि ‘हमारा लक्ष्य महंगाई राहत है और उसके अलावा हमारा ध्यान ना कहीं है और ना कहीं जाता है.’ गहलोत ने कहा, ‘हमने ओपीएस (पुरानी पेंशन व्यवस्था) लागू करने का फैसला लिया है. कई अर्थशास्त्री सरकार के खिलाफ लेख लिख रहे हैं. सामाजिक सुरक्षा पर विचार किया जाना चाहिए. यह बीजेपी के खिलाफ लड़ाई नहीं, विचारधारा की लड़ाई है.’ उन्होंने कहा कि राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के मिशन 2030 के लिए महंगाई राहत शिविरों का रोडमैप तैयार कर लिया गया है. पहले चरण में 700 शिविर लगेंगे. प्रदेश में दो महीनों में 2,700 कैंप लगाये जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News: राजस्थान में 24 अप्रैल से लगने वाला है महंगाई राहत कैंप, CM गहलोत का एलान, ऐसे उठाएं लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget