एक्सप्लोरर

वसुंधरा राजे ने विरोधियों को दे दिया साफ संदेश, 'मैं मानती हूं कि हमें दुश्मन को...'

Vasundhara Raje News: वसुंधरा राजे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए जनसंपर्क में जुट गई हैं. वो कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर रही हैं. उन्होंने जीत दावा किया.

राजस्थान बीजेपी की सीनियर नेता वसुंधरा राजे लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मजबूत करने में जुट गई हैं. शुक्रवार (29 मार्च) को उन्होंने झालावाड़ में संगठन के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि हमेशा अपनी तैयारी को पूरा रखें और दस कदम आगे रहने की कोशिश करें.

वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "आज झालावाड़ में संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. मैं मानती हूँ हमें अपने दुश्मन को कम आंकते हुए अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए. अपनी तैयारी हमेशा पूरी रखो और दस कदम आगे रहने का प्रयास करो."

अपने एक और सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, "मुझे ख़ुशी है कि क्षेत्र की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए दृढ़ संकल्पित है और जिस जोश से हमारे कर्मठ कार्यकर्ता संगठन के कार्यों में कूद गए हैं - निश्चित ही जीत हमारी होगी!" 

राजस्थान की इन दो सीटों पर कांग्रेस ने बदले उम्मीदवार, सीपी जोशी को यहां से टिकट

इससे पहले गुरुवार (28 मार्च) को वसुंधरा झालावाड़-बारां इलाक में पहुंची थीं. इस सीट से उनके बेटे दुष्यंत सिंह को बीजेपी ने लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है. जनसंपर्क की तस्वीरें शेयर करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा, "इस क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे है जिन्होंने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड क़ायम किया. खनिज में लोगो को लूटा. लोगों की हाय ली. लोगों का दिल दुखाया. इसके विपरीत हमने लोगों की ईमानदारी से सेवा की. किसी का दिल नहीं दुखाया. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करती हूँ और मानती हूँ कि यह टिकट दुष्यंत सिंह का नहीं झालावाड़-बारां की जनता का है. ये लड़ाई दुष्यंत की नहीं आप सब की है. यह चुनाव झालावाड़-बारां परिवार का है."

राजस्थान में कब होंगे लोकसभा के चुनाव?

राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में होगा. पहले चरण में 12 लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल को एवं दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा.राज्‍य में लोकसभा की कुल 25 सीट हैं. 

राजस्थान में लोकसभा की गंगानगर, चुरू, नागौर, सीकर, झुंझुनू, अलवर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, दौसा एवं करौली -धौलपुर सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा. वहीं टोंक सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा एवं झालावाड़ बारां निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 26 अप्रैल को होगा. 

बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी 26 अप्रैल को दूसरे चरण में होगा. यह सीट कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कुछ दिन पहले इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है. मालवीया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी ने उन्हें बांसवाड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया है.सभी लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती चार जून को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget