एक्सप्लोरर

Rajasthan: वासुदेव देवनानी निर्विरोध स्पीकर निर्वाचित, वसुंधरा राजे बोलीं- 'मुझे विश्वास है कि...'

Vasundhara Raje: राजस्थान के झालरापाटन से बीजेपी की विधायक वसुंधरा राजे ने वासुदेव देवनानी के विधानसभा स्पीकर चुने जाने पर खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी. जानें उन्होंने क्या कुछ कहा?

Rajasthan News: वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) को राजस्थान विधानसभा का निर्विरोध रूप से स्पीकर चुन लिया गया. इसके बाद विधानसभा सदस्यों ने उन्हें बधाई दी. सदन में बीजेपी की विधायक और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. वसुंधरा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आप जैसे अनुभवी, ईमानदारी और कर्मठ सदस्य को इस सदन के सर्वोच्च पद पर आसीन  होने का अवसर मिला है.

वसुंधरा ने स्पीकर की कुर्सी की ओर मुखातिब होकर कहा, ''विधानसभा अध्यक्ष पद पर आप निर्विरोध निर्वाचित हुए, मैं सभी की ओऱ से आपको शुभकामनाएं देती हूं. यह विधायक के रूप में आपकी लगातार पांचवी जीत है. हमलोग एकसाथ कई दिनों के लिए सदन में बैठे हैं. आप जैसे जनप्रिय, ईमानदार और समर्पित जनप्रतिनिधि इस कुर्सी पर बैठे हैं. यह हमारा सौभाग्य है. हम सबको भरोसा है कि आने वाले समय न्यायोचित कार्यवाही देखेंगे. हमें भरोसा है कि हम सबको ध्यान में रखकर हमें अपनी बात कहने का मौका देंगे.''

सदन तराजू की तरह, हर पलड़ा बराबर- वसुंधरा
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा, ''आपने बीजेपी सरकार के अंदर बड़े-बड़े पद संभाले हैं, चाहे वह शिक्षा का हो उच्च शिक्षा, पंचायती राज के महत्वपूर्ण विभाग आपने बहुत तरीके से संभाला है. आपने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आपके जैसे अनुभवी और अच्छे इंसान को सर्वोच्च पद पर आसीन होने का अवसर मिला है. यह सदन तराजू की तरह है. इसके सभी पलड़े बराबर होते हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पक्ष बराबर होता है. उम्मीद है कि दोनों पलड़ों को संतुलन और ईमानदारी से संचालित करने का काम करेंगे.  आपका कार्यकाल सुंदर, अच्छा और  ऐतिहासिक हो.''

वसुंधरा राजे राजस्थान की झालरापाटन सीट से विधायक निर्वाचित हुई हैं. बीजेपी ने नए लोगों को मौका देते हुए भजनलाल शर्मा को सीएम, दीया कुमारी और प्रेमचंद भैरवा को डिप्टी सीएम बनाया है. हालांकि पूर्व सीएम राजे को बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व आगे क्या जिम्मेदारी देने जा रहा है इस पर तस्वीर साफ नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: सांसदों के निलंबन के विरोध में कल कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, जानें क्यों गहलोत-पायलट पर टिकी सबकी निगाहें?

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget