एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'राक्षस' वाले बयान पर पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'हार के डर से...'

Rajasthan Elections 2023: पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार राज्य में फ्री बिजली के नाम पर भ्रम फैला रही है जबकि वास्तव में बिजली का दर पहले से ज्यादा हो गया है.

Rajasthan News: बीजेपी (BJP) के जिला संगठन प्रभारी और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) जोधपुर (Jodhpur) दौरे पर हैं. इस दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला. देवनानी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की नजर में वो लोग जो उन्हें वोट नहीं देते वो सभी दानव हैं जबकि कांग्रेस (Congress) नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने तो यह तक कह दिया कि बीजेपी को वोट देने वाले लोग राक्षस हैं. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की कुंठित विचारधारा को दर्शाता है. आने वाले चुनाव में मतदाता जवाब देगा.

अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट देना मतदाता का अधिकार है. मतदाताओं को लेकर इस तरह के बयान देने वाले लोगों को जनता से माफी मांगनी होगी. कांग्रेस के नेता इस तरह के बयान हार के डर से दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर माफी नहीं मांगेगी तो उसी चुनाव में इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

फ्री बिजली के नाम पर फैला रहे हैं भ्रम- वासुदेव देवनानी
पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में बिजली के बिलों में रियायत का ढोंग किया जा रहा है. वास्तव में देखा जाए तो 5 साल में बिजली का बिल दोगुना हो गया है. 2018 में ₹5.90 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल आता था जबकि अब बिजली के बिल में प्रति यूनिट ₹11 ज्यादा वसूले जा रहे हैं. फ्री बिजली के नाम पर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है. फ्यूल सरचार्ज के कारण इंडस्ट्रीज बंद होने की कगार पर है. इंडस्ट्रीज के मालिकों को बिजली का बिल भुगतान सही समय पर नहीं करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है.

हार के डर से छात्रसंघ चुनाव किया निरस्त- वासुदेव देवनानी
राजस्थान सरकार की और से छात्रसंघ चुनावों को निरस्त किए जाने के बाद प्रदेशभर में छात्र आक्रोशित हैं धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपनी हर स्पष्ट दिख रही है इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह चुनाव हार के डर से निरस्त किए हैं.

ये भी पढ़ें- Dausa News: दौसा पुलिस ने लुटेरी गैंग का किया भंडाफोड़, शादी करवाकर लूटते थे, तीन महिला आरोपी गिरफ्तार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget