एक्सप्लोरर

Udaipur Weather: माउंट आबू के बाद उदयपुर में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Udaipur Weather Today: मौसम विभाग ने उदयपुर में 24 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है. यहां 24 जून तक बारिश के साथ मेघगर्जन-व्रजपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

Udaipur Weather News: राजस्थान में प्री मानसून एक्टिव हो गया है. जयपुर सहित कई क्षेत्रों में गुरुवार (20 जून) को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, लेकिन मेवाड़ और वागड़ को प्री मानसून की बौछारों का इंतजार हैं. हालांकि, तापमान की बात करें तो राजस्थान में माउंट आबू के बाद उदयपुर में सबसे कम तापमान दर्हैज किया गया.

मौसम विभाग की तरफ से आगमी दिनों के लिए पूर्वानुमान भी जारी किया गया है. उदयपुर में पिछले हफ्ते बारिश का दौर चला, लेकिन इस सप्ताह शहर में बारिश नहीं हुई है. इसी कारण सभी मानसून का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजस्थान के सभी सात जिलों में 40 डिग्री से कम तापमान रहा है.

सात जिलों में पारा 40 डिग्री से कम
इसमें उदयपुर का तापमान सबसे कम है. सात जिलों के अलावा हिल स्टेशन माउंट आबू मेंं भी तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा. बता दें उदयपुर में 37.2 डिग्री, सीकर में 37.5 डिग्री, जयपुर में 38 डिग्री, सिरोही में 38.6 डिग्री, अजमेर ने 39.3, भीलवाड़ा में 39.4, भरतपुर में 39.5 डिग्री तापमान रहा.

जयपुर सहित कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन उदयपुर शहर में कुछ देर बादल थे, तो कभी तेज धूप भी महसूस हुई, लेकिन बारिश नहीं हुई. अब मौसम विभाग ने यहां बारिश का अनुमान जताते हुए 24 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है. यहां 24 जून तक बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
 
राजस्थान में कब पहुंचेगा मानसून?
खास बात यह है कि वीकेंड भी आने वाला है. पूर्वानुमान जैसा ही मौसम रहा तो यहां टूरिस्ट बढ़ेंगे. फिलहाल पिछले एक महीने से गर्मी के कारण यहां टूरिस्ट की आवाजाही कम रही. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 25 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है. दरअसल, 17 जून को मानसून गुजरात में पहुंच चुका है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजस्थान तक मानसून के पहुंचने में अब ज्यादा समय नहीं लगने वाला है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget