एक्सप्लोरर

Udaipur Weather News: अप्रैल में ही तीखे हुए गर्मी के तेवर, इस हफ्ते से चलेगी हीट वेव, जानें कैसा रहेगा पूरे महीने मौसम

Udaipur Weather Forecast: अप्रैल माह में उदयुपर में होने वाले गणगौर फेस्टिवल पर गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Udaipur Weather Update: झीलों की नगरी उदयपुर में अप्रैल माह में बड़े फेस्टिवल होने वाले हैं. बीते साल हुए फेस्टिवल पर नजर डालें तो इस बार फेस्टिवल पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है. इस बार फेस्टिवल के मौके पर गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने अप्रैल में तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक, पिछले सालों की तुलना में इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने और कम बारिश होने की संभावना है.

नए महीने में दिखा गर्मी का तेवर
दरअसल, इस माह गणगौर फेस्टिवल होने वाला है. यह राजस्थान के अन्य शहरों में भी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन विशेष रुप से उदयपुर में देसी विदेशी पर्यटक इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आते हैं. इस मौके पर पिछोला घाट पर राजस्थानी रंग देखने को मिलता है. 

इस बार पर्यटक को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा. गर्मी का तेवर उदयपुर में एक अप्रैल से ही देखने को मिल रहा है. जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर था, तो वहीं न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री से बढ़कर 18.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल के बाद ज्यादा तेज गर्मी असर देखने को मिलेगा.

8 साल से 40 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उदयपुर में साल 2014 से 2022 तक अप्रैल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है. इस बार भी तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, इस बार अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

चौथे सप्ताह से लू चलने के आसार
उदयपुर में इस माह रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा होगा. इस बार बारिश भी कम होगी, जिससे गर्मी से मिलने वाली राहत के आसार भी नहीं है. अप्रैल के पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे और दूसरे सप्ताह में मौसम शुष्क और तापमान में 2 से 3 सेल्सियस का इजाफा होगा. 

अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में उदयपुर में रात का तापमान भी बढ़ेगा. इस दौरान एक से दो दिन लू चलने के आसार भी हैं. चौथे सप्ताह से माह की सबसे तेज गर्मी होगी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लू चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: क्या बांसवाड़ा में होगा कांग्रेस-BAP का गठबंधन? अटकलों के बीच आदिवासी पार्टी ने खुलकर रखी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget