एक्सप्लोरर

Udaipur Water Problem: झीलों की नगरी उदयपुर में अभी से सूखने लगे 'कंठ', पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

Water Crisis in Udaipur: गर्मी शुरू होने से पहले ही पानी की समस्या से कई दिनों तक जूझने के बाद गुस्साई महिलाएं जलदाय विभाग के सामने शुक्रवार की सुबह पहुंची. यहां इन महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया.

Water Problem Udaipur: झीलों की नगरी के नाम से मशहूर उदयपुर का नाम सुनते ही जो एक तस्वीर उभर कर सामने आती है, वह यह है कि यहां पानी ही पानी होगा. इस बीच गर्मी (Summer) शुरू होने से पहले ही लोगों को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है. पानी की किल्लत (Water Crisis ) से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को शहर के जलदाय विभाग (Water Supply Department) के सामने प्रदर्शन किया और विरोध करते हुए मटके फोड़े. 

मटके फोड़कर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

गर्मी शुरू होने से पहले पानी की समस्या से कई दिनों तक जूझने के बाद गुस्साई महिलाएं जलदाय विभाग के सामने शुक्रवार की सुबह पहुंची. यहां इन महिलाओं ने प्रदर्शन किया और प्रशासन को जल्द से जल्द पानी की समस्या दूर करने की चेतावनी दी. इस मौके पर इन लोगों में इस बात को लेकर भी भारी रोष देखने को मिला कि अभी गर्मी ठीक से आई भी नहीं है और झीलों के शहर में पानी की समस्या खड़ी हो गई है, तो गर्मी में क्या हालत होगी. 

जल विभाग के कार्यालय के पीछे ही है बस्ती 

दरअसल, जिस बस्ती की यह समस्या है, वह बस्ती जलदाय विभाग के कार्यालय के पीछे ही स्थित है. हिलाजा, बड़ी संख्या में महिलाएं वहां हाथ में मटके लेकर पहुंची. इस दौरान इन महिलाओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मटके फोड़े. महिलाओं ने विभाग को चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का निदान नहीं किया गया तो जिला कलेक्ट्रेट पर जा कर प्रदर्शन किया जाएगा. 

शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं

दरअसल, समस्या शहर के पटेल सर्कल के पास माछला मगरा स्थिति कच्ची बस्ती की है. यहां के क्षेत्रीय पार्षद मुश्ताफ शेख ने बताया कि कई दिन हो गए हैं, लेकिन बस्ती में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. जलदाय विभाग से पानी की सप्लाई नहीं होने की वजह से महिलाओं को अन्य जगहों से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है. यह गांव पहाड़ी पर बसी हुई है. लिहाजा, पानी से भरे मटकों को घाटी चढ़कर ले जाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी आ रही है. उन्होंने कहा कि यहां पर पदस्थ अधिकारी नवनीता माथुर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन ठीक से जवाब तक नहीं दे रहीं हैं. वहीं, दूसरे कर्मचारियों ने बताया कि वाल्व खराब हो गया है और ठीक करने वाला कोई नहीं है. 

यह भी पढ़ें- Rajasthan Paper Leak Case: बला टल जाए इसलिए बेंगलुरु में हवन कराने पहुंचा, परिचित की मदद से पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget