एक्सप्लोरर

रक्षाबंधन के मौके पर उदयपुर में बंद रहेगी इंटरनेट सेवा, कमिश्नर का नया आदेश जारी

Internet Shutdown: उदयपुर में अभी इंटरनेट सेवा चालू नहीं होगी. प्रशासन ने पाबंदी का समय और बढ़ा दिया है. कानून व्यवस्था की स्थिति बरकरार रखने के लिए इंटरनेट बैन को बढ़ाने का फैसला लिया गया.

Udaipur Internet Shutdown: उदयपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति बरकरार रखने के लिए इंटरनेट सेवा पर पाबंदी को बढ़ा दिया गया है. कलेक्टर की सिफारिश के बाद आज रात 10 बजे से इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला लिया गया. असामाजिक तत्वों से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के कारण शांतिभंग होने का खतरा था. इसलिए प्रशासन ने अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा पर बैन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया.

आज रात 10 बजे से कल 24 घंटे तक उदयपुर शहर, बेदला, बड़गांव, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली और भुवाणा में लोगों को इंटरनेट की सुविधा नहीं मिलेगी. बता दें कि शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी. उपद्रवियों ने कारों को जला दिया था. शॉपिंग मॉल में तोड़फोड़ की गई थी. हिंदू संगठनों के लोगों ने सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद करवाया. सरकारी अस्पताल के बाहर जमा भीड़ को पुलिस ने तितर बितर किया.

उदयपुर में क्या रक्षाबंधन पर भी नहीं मिलेगी इंटरनेट की सेवा?

आगजनी और हिंसा को देखते हुए प्रशासन को धारा 144 लागू करना पड़ा. दो छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना ने शहर को हिलाकर रख दिया है. आज रविवार की रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. कल शनिवार को संभागीय आयुक्त ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बैन करने के आदेश जारी कर दिए थे. अब अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट बैन को और आगे बढ़ा दिया गया है. इसका मतलब हुआ कि रक्षाबंधन के दिन यानि सोमवार को भी रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा नहीं मिलेगी. हालांकि लीज लाइन को इंटरनेट बंद से छूट रहेगी. संभागीय आयुक्त की तरफ से जारी पत्र में जनता का सहयोग मांगा गया है. पत्र में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी. उन्होंने लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की. 

ये भी पढ़ें-

वीरांगनाओं को पहुंचाया जा रहा मुख्यमंत्री का संदेश, MLA ने शॉल ओढ़ाकर रुपये के साथ श्रीफल किए भेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget