एक्सप्लोरर

Rajasthan: मोबाइल-टीवी से दूर समर कैंप में उदयपुर के इस स्कूल में दी जा रही विशेष ट्रेनिंग, देशभर से 355 बच्चे ले रहे हिस्सा

Summer Camp: उदयपुर में जैन समाज और ब्राम्हण समाज ने बच्चों के लिए विशेष समर कैंप का आयोजन किया हैं. कैंपों में देशभर से बच्चे भाग ले रहे हैं, जहां उन्हें पारंपरिक संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है.

Udaipur Summer Camp: राजस्थान (Rajasthan) के अधिकतर स्कूलों में समर वेकेशन (Summer Vacation) की छुट्टियां हो चुकी हैं. छुट्टियों में कई बच्चे पैरेंटसे के साथ टूर पर निकल गए हैं, तो वहीं कई लोग अलग- अलग प्रकार समर कैंप में कुछ सीख रहे हैं. हालांकि इस समर वैकेशन में उदयपुर के एक स्कूल में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस स्कूल में देश भर से सैकड़ों बच्चे भाग ले रहे हैं, जहां मोबाइल- टीवी से दूर पारंपरिक संस्कारों के साथ कई तरह एक्टिविटि सिखाई जा रही है. यहां पर कहीं पर जैन समाज की तरफ से तो कहीं ब्राम्हण समाज की तरफ से शिविर लगाए का आयोजन किया जा रहा है. 

विशेष शिविर में देशभर से 355 बच्चे ले रहे भाग

उदयपुर महावीर स्वाध्याय एवं साधना समिति में 11दिवसीय राष्ट्रीय संस्कार शिविर चल रहा है. शिविर में देश भर से 355 बच्चे भाग ले रहे हैं. शिविर में गुजरात के सूरत, अहमदाबाद, मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, इंदौर, महाराष्ट्र के जलगांव, राजस्थान के अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, सोजत सहित उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चें भाग ले रहे है. समिति के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने बताया कि बच्चों के लिए 11 दिवसीय निशुल्क आवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में नवीनप्रज्ञ आदि ठाणा पांच के पावन सानिध्य में धार्मिक और संस्कार निर्माण की शिक्षा दी जाएगी.

इस शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागी 12 से 18 साल के हैं. यहां पर सुबह 6 बजे से योग के साथ पाठशाला शुरू होती है. इसमें आसन प्राणायाम करवाने के साथ इनके लाभ बताया जाते हैं. फिर प्रार्थना, अल्पाहार, संस्कार कक्षा, गुरु प्रवचन, मध्याह्न भोजन के बाद शाम 6 बजे तक 4 अलग अलग कक्षाएं होती हैं. संयोजक प्रकाश कोठारी ने बताया कि शिविर में निशुल्क शिविर के लिए बच्चों का चयन ऑनलाइन किया गया था.

Rajasthan: मोबाइल-टीवी से दूर समर कैंप में उदयपुर के इस स्कूल में दी जा रही विशेष ट्रेनिंग, देशभर से 355 बच्चे ले रहे हिस्सा

विशेष कार्यक्रम में 104 बच्चों का किया संस्कराम

उदयपुर में ही मेनारिया समाज ग्राम सभा द्वारा धार्मिक कार्यक्रम एवं विशाल सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार हुआ. अध्यक्ष  बद्रीलाल मेनारिया ने बताया कि 11 दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, ध्वजादण्ड, कलश स्थापना, प्रतिभा सम्मान समारोह और सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सफलतापूर्वक हुआ. यज्ञोपवीत संस्कार के तहत 104 बटूकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया. इसी प्रकार बच्चों में स्कूली शिक्षा के साथ संस्कारो की शिक्षा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bharatpur: 45 दिनों से मंत्रालयिक कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश, लोगों को हो रही भारी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget