एक्सप्लोरर

'सरकार जल्द से जल्द...', उदयपुर में चाकूबाजी से हुई छात्र की मौत पर बोले सचिन पायलट

Udaipur News: छात्र की मौत के बाद सुरक्षा को देखते हुए उदयपुर में इंटरनेट पर बैन 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है. साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

Udaipur News: उदयपुर में दसवीं के छात्र की चाकूबाजी की घटना के बाद आज इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं अब इस घटना को लेकर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि छात्र के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. साथ ही उन्होंने सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की.

सचिन पायलट ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा "उदयपुर में हुई घटना में घायल छात्र के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई. मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. साथ ही, मैं सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी करता हूं. सरकार संवेदनशीलता प्रकट करते हुए प्रभावित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दे एवं शीघ्र न्याय दिलाए."

 

वहीं उदयपुर रेंज के (आईजी) अजयपाल लांबा ने बताया कि घायल छात्र की आज इलाज के दौरान मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा, "पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा." 

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. शहर के विभिन्न हिस्सों में भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. चाकूबाजी की घटना के कारण शुक्रवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी. छात्र की मौत से कुछ समय पहले उसकी बहन ने रक्षाबंधन पर आज अस्पताल में उसकी कलाई पर राखी बांधी थी. वहीं शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अगले 24 घंटे तक के लिए बढ़ा दी गई है. 

बता दें कि उदयपुर में 15 वर्षीय स्कूली छात्र पर स्कूल के बाहर किसी बात को लेकर उसके सहपाठी ने 16 अगस्त को चाकू से हमला कर दिया था. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, चाकू घोंपने की घटना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया था और एक मॉल में एक दुकान में तोड़फोड़ करने के अलावा मोटर गैराज में कुछ कारों को आग लगा दी थी. 

ये भी पढ़ें

उदयुपर की चाकूबाजी की घटना में घायल छात्र देवराज की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget