एक्सप्लोरर

उदयुपर की चाकूबाजी की घटना में घायल छात्र देवराज की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Udaipur News: उदयुपर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल हुए छात्र देवराज की मौत हो गई है. छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. मौत से पहले देवराज की बहन सुहानी ने भाई की कलाई पर राखी बांधी थी.

Udaipur News: उदयपुर में दसवीं के छात्र द्वारा चाकू मारने से घायल हुए छात्र देवराज की मौत हो गई है. घटना के बाद देवराज का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां आज उसने एमबी अस्पताल में दम तोड़ दिया है. मौत से पहले देवराज की बहन सुहानी ने भाई की कलाई पर राखी बांधी थी. इसके बाद अस्पताल का एक दरवाजा बंद कर दिया गया. छात्र देवराज की मौत के बाद अस्पताल के बाहर कलेक्टर एसपी समेत भारी पुलिस बल तैनात है. अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इससे पहले घटना के मद्देनजर बाद भड़के सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में रविवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं. छात्र के परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग रविवार को यहां मुखर्जी नगर चौक पर एकत्र हुए और उन्होंने महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल तक रैली निकाली. उन्होंने उन्हें अस्पताल में घायल छात्र से मिलने नहीं दिए जाने का आरोप लगाया था.

उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा, "बाजार खुले हैं लेकिन कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए रविवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रही. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है." पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया था और उसे किशोर गृह भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी के पिता को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि शुक्रवार 16 अगस्त को दसवीं के छात्र ने अपने सहपाठी को चाकू घोंप दिया था, जिसके बाद से सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में शुक्रवार रात से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं. अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने जेसीबी की मदद से आरोपी छात्र का घर ढहा दिया. इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

ये भी पढ़ें

सांचौर: एक शख्स की पीट पीटकर कर हत्या की, फिर एंबुलेंस बुलाकर बताया एक्सीडेंट, ड्राइवर की सूझबूझ से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget