एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर के हॉस्पिटल से बच्ची के अपहरण मामले का खुलासा, सीसीटीवी कैमरे से सामने आई सच्चाई

Udaipur News: एसपी गोयल ने कहा कि टीमों द्वारा घटनास्थल के महाराणा भूपाल चिकित्सालय और आसपास के सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो एक महिला बच्ची को कपड़े में लपेटे हुए लिए जा रही थी.

Udaipur Crime News: उदयपुर संभाग के सबसे बड़े महाराणा भूपाल चिकित्सालय में दो दिन पहले बड़ी वारदात हो गई. यहां रात को अपनी मां के पास सोई हुई 1 साल की बच्ची का अपहरण हो गया. अपहरण होने के बाद में हर तरफ चर्चाओं का माहौल बन गया. पुलिस भी दिन-रात अनुसंधान में जुट गई. जब पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया तो बड़ा खुलासा हुआ. प्राथमिक रूप से सामने आया कि आरोपी महिला अपने ससुराल में मिल रहे तानों से बचना चाहती थी. इसलिए इसने बच्ची का अपहरण करके अपने पास ले गई. जानिए क्या हुआ मामला.

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि 24 फरवरी को मध्यप्रदेश भोपाल निवासी संदीप सराठे ने रिपोर्ट दी थी. बताया था कि साला दिपराज परिहार के बीमार होने पर 18 फरवरी उदयपुर लेकर आए थे. महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उपचार चला और ऑपरेशन हुआ. इसके बाद दीपराज भर्ती था. 23 फरवरी की रात को मैं और पत्नी हिना परिहार मेरी पुत्री 13 माह की अन्यांशी वार्ड के बाहर बरामदे में सो रहे थे. बेटी मेरी पत्नी के पास सोई थी. सुबह 5 बजे उठे तो पता चला कि अन्यांशी नहीं थी. हमने बरामदा और आस पास में तलाश कि पर कोई पता नहीं चला. पूछताछ की तो किसी ने बताया की एक महिला उस बच्ची को लेकर गई. 

दिन रात तलाशी में सैकड़ों सीसीटीवी देखे
एसपी गोयल ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद टीमों का गठन किया. टीमों द्वारा घटना स्थल के महाराणा भूपाल चिकित्सालय व आसपास के सीसीटीवी कैमरा देखे तो एक महिला बच्ची को उठाकर कपड़े में लपेट ले जाती हुई नजर आई. जिस पर गठित टीमों द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों व प्रमुख सड़कों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा देखे. फिर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया. साथ ही शहर के रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन आदि स्थानों पर रात दिन तलाश की गई. सीसीटीवी में महिला की पहचान कर उन जगह से जाने वाली बसी, टेक्सी इत्यादि की भी जानकारी एकत्रित कर विभिन्न लोगों से पुछताछ की.

पुछताछ में सामने आया कि एक महिला और एक पुरुष के फुटेज के माध्यम से चौकीदार पुरुष की पहचान की गई. उसके माध्यम से महिला की जानकारी ली गई. महिला के मोबाइल नंबर मिले. इससे लोकेशन निकाली जिसमें संदिग्ध महिला नाम मंजु गमेती उर्फ लीलाबाई पत्नी रोशन गमेती निवासी उदयपुर शहर के पास चिरवा सामने आया. पहाड़ियों के पीछे उसका घर था जहां से डिटेन किया. बच्ची को कई और मां ने पहचान की.

पति की मौत के बाद दूसरी शादी
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि पहले मुकेश से शादी हुई थी. उसकी मौत होने के बाद डेढ़ साल पहले रोशन गमेती के साथ चली गई लेकिन उससे मनमुटाव होने पर 8 माह से अलग रह रही थी. संतान प्राप्ति नहीं हुई जिससे ससुराल में ताने मिलते थे. साथ ही संतान का सुख भी प्राप्त करना चाहती थी. इसलिए बच्ची को लेकर मुकेश के पास गई और कहां यह अपनी बेटी हुई थी. मुकेश ने कहा कि 7 माह पहले गई और इतनी बड़ी बेटी कैसे हो गई. दरअसल आरोपी महिला ससुराल में ही रहना चाहती थी इसलिए ऐसा किया. पुलिस का कहना है कि महिला ने यह प्राथमिक कारण पूछताछ में बताई, लेकिन अभी अनुसंधान जारी है और खुलासे हो सकते है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा बनेगी पर्यटन नगरी, महाराष्ट्र के टाइगर आएंगे कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget