एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा बनेगी पर्यटन नगरी, महाराष्ट्र के टाइगर आएंगे कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व

Kota News: जल्द ही कोटा में महाराष्ट्र से एक बाघ और बाघिन देखने को मिलेंगे वहीं सवाई माधोपुर के रणथंबोर से लाए गए दो शावकों को भी जल्द ही जंगल में छोड़ा जाएगा.

Science Center And Digital PlanetariumKota: राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग संजय शर्मा ने कोटा में मीडिया से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र के टाइगर को कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में लाया जाएगा. महाराष्ट्र के वन मंत्री से बात हो गई है वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उनसे बात की है, जल्द ही कोटा में महाराष्ट्र से एक बाघ और बाघिन देखने को मिलेंगे वहीं सवाई माधोपुर के रणथंबोर से लाए गए दो शावकों को भी जल्द ही जंगल में छोड़ा जाएगा.

ओम बिरला के अथक प्रयास व प्रधानमंत्री की सोच है कि आने वाली तरुणाई को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले. वह जिस फील्ड में जाना चाहता है उसे वहां मौका दिया जाए. उसको लेकर सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार द्वारा कोटा में साइंस सेंटर और डिजिटल प्लैनेटेरियम का शिलान्यास किया गया है. आने वाले समय में इनोवेशन सेंटर यहां होगा जिसका कार्य 36 महीने पूर्ण कर लिया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के माध्यम से देशभर से आने वाला बच्चा अच्छी शिक्षा व देश को बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है आने वाले समय में आने वाले बच्चों को उसमें लाभ होगा.
 
दो छोटे शवकों को भी जंगल में छोड़ा जाएगा
वन मंत्री ने कहा किअभेड़ा बायलॉजिकल पार्क के दो शावकों शीघ्र ही उन शावकों को भी जंगल में छोड़ा जाएगा. वन विभाग के नियमों के तहत उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अभी तक बायोलॉजिकल पार्क में रखा गया है. वन मंत्री ने कहा की कोटा को पर्यटक सर्किट के रूप में विकसित करेंगे. कोटा में जिस तरह से डेवलपमेंट हुआ है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में  कोटा एक शैक्षिक नगरी तो है ही यहां आने वाले समय में पर्यटन हब भी बनेगा. चिकित्सा के क्षेत्र में भी इसका नाम है.  

40 साल से वन भूमि पर बसे हैं लोग कैसे हटा सकते हैं
अतिक्रमण के सवाल पर उन्होंने कहा कि वन भूमि पर कई शहरों में अतिक्रमण है लोग 40 साल से बसे हुए हैं उन्हें हटाना अब मुमकिन नहीं है लेकिन नियम के तहत मांग करेंगे राजस्थान सरकार से हमारी भूमि पर अतिक्रमण हुआ है. 40 साल पुरानी बस्ती बसी हुई है उन्हें हटाया नहीं जा सकता. उन्हें भी सम्मान से जीने का अधिकार है.
 
देश का आधुनिकतम व प्रदेश का पहला प्लैनेटेरियम
इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा शैक्षणिक नगरी है. देशभर का विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने कोटा आते है. साइंस टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष स्पेस के क्षेत्र में नई प्रगति भारत कर रहा है. इसलिए कोटा में साइंस सेंटर अपने आप में कोटा का आधुनिकतम होगा और राजस्थान का पहला बनने वाला है. इससे विद्यार्थियों को अंतरिक्ष की स्पेस की खगोलीय घटनाओं की जानकारी भी मिलेगी. यहां इनोवेशन सेंटर भी बनाया जाएगा. हमारा नौजवान जो चिंतन, नई सोच, नए विचार से रिसर्च कर रहा है उसे पढ़ने के साथ-साथ अत्याधुनिक उपकरण मिलेंगे जिससे वह नए रिसर्च में शोध कर सकेगा. देश-विदेश की चुनौतियों का रास्ता निकाल सकेगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: खौफनाक वारदात! कुल्हाड़ी से पत्नी पर किया ताबातोड़ वार, फिर खुद को लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget