एक्सप्लोरर

Udaipur News: जंगल में 150 किलोमीटर साइकिल चलाने का मौका, रोमांच से भरपूर होगा सफर, रजिस्ट्रेशन शुरू

Udaipur Forest Department: इसमें जंगल के पहाड़ी रास्तों में साइकिल चलाने और अरावली की हसीन वादियों के साथ-साथ मेवाड़-मारवाड़ के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से रुबरु कराया जाएगा.

Rajasthan News: राजस्थान का सबसे बड़ा जंगल एरिया और प्रस्तावित टाइगर रिजर्व क्षेत्र उदयपुर (Udaipur) में है. राजस्थान का यही जंगल है जहां पैंथर के साथ भालू भी देखने को मिल जाएंगे. अगर इसी जंगल के बीच 150 किलोमीटर से ज्यादा साइकलिंग करने का मौका मिले और तीन दिन-रात जंगल की खुली हवा में रहने, खाने, सोने का मौका मिले तो शायद ही कोई छोड़ेगा. उदयपुर वन विभाग (Udaipur Forest Department) आपको ऐसा ही मौका देने की तैयारी में जुट गया है. यहां पैडल टू जंगल कार्यक्रम होने जा रहा है जिसके रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं. इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से साइकिलिस्ट आएंगे और रोमांच में शामिल होंगे. आप भी इस एडवेंचर को कर सकते हैं जिसके लिए आप इन्हें संपर्क करें.

जंगल में ऐसे होगा रोमांच
राजसमंद डीएफओ एएन गुप्ता ने बताया कि वन विभाग और ग्रीन पीपल सोसायटी की तरफ से पैडल टू जंगल कार्यक्रम 2 फरवरी से 5 फरवरी तक किया जा रहा है. इसमें 4 दिन और 3 रात जंगल में रहेंगे. इसमें करीब 40 प्रतिभागी भाग ले सकते हैं. इसमें भाग लेने के लिए देशभर के साइकिलिस्ट जुड़ेंगे. यह उदयपुर में पांच साल से हो रहा है और छठा साल है. यह कार्यक्रम उदयपुर और राजसमन्द जिले में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व टॉडगढ़ रावली व कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम हिल स्टेशन गोरमघाट से शुरू होगा और दिवेर के क्षेत्र से होते हुए ईको पर्यटन स्थल तेजों का गुडा पर समाप्त होगा. इसमें प्रतिभागियों को जंगल के पहाड़ी रास्तों में साइकिल चलाने और अरावली की हसीन वादियों के साथ-साथ मेवाड़-मारवाड़ के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से रुबरु करवाया जाएगा.

इनसे कर सकते हैं संपर्क
कार्यक्रम का संयोजन सेवानिवृत मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर की तरफ किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पेडल टू जंगल में प्रतिभागी साइकिल के जरिए शहर से निकलेंगे. इसके बाद किसी भी प्रकार के पक्के रोड का उपयोग नहीं करेंगे. जंगल की पगडंडियों, गांव के कच्चे रास्तों से होते हुए सफर पूरा करेंगे. प्रतिभागी जंगल के रास्ते पर एक दिन में 50-60 किलोमीटर चलेंगे, फिर रात्रि विश्राम जंगल में ही करेंगे. जंगल में सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएंगे हैं. बता दें कि इस आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी राहुल भटनागर ( 9414156229) व कार्यालय उप वन संरक्षक, वन्यजीव, राजसमंद (02952- 223813 ) से संपर्क किया जा सकता है.

Coronavirus: राजस्थान में फिर से कोरोना की दस्तक! वायरस से निपटने के लिए कैसी है स्वास्थ्य विभाग की तैयारी? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget